दिल्ली में सोमवार को कोरोना वायरस के 1376 नए मामले सामने आए हैं। जबकि 60 लोगों की मौत हुई है। राजधानी में सोमवार को 2854 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया है। वहीं सोमवार को पॉजिटिविटी रेट 2.15 प्रतिशत रहा। पिछले दस दिनों में मृत्यु दर 2.54 प्रतिशत दर्ज की गई है।
दिल्ली में सोमवार को 63944 कोरोना जांच की गई हैं। इसमें 36716 आरटी-पीसीआर जांच और 27768 रैपिड एंटीजन जांच शामिल हैं। राजधानी में अब तक कुल 72,86,847 कोरोना जांच की गई हैं।
दिल्ली में अब तक कुल 6,08,830 कोरोना संक्रमितों की पुष्टि हुई है। इसमें से 5,83,509 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। कोरोना वायरस से राजधानी में अब तक कुल 10074 मरीजों की मौत हो चुकी है। दिल्ली में अभी पॉजिटिविटी रेट 8.36 प्रतिशत है। जबकि मृत्यु दर 1.65 प्रतिशत दर्ज किया गया है। राजधानी में अभी कुल 15247 सक्रिय मरीज हैं। जबकि कंटेनमेंट जोन की संख्या 6433 हो गई है।