दिल्ली सरकार ने हाईकोर्ट को बताया है कि राजधानी में बड़े पैमाने पर आरटी-पीसीआर जांच की जा रही है। इसके साथ ही सभी मार्केट ट्रेड एसोसिएशन और ग्राहकों को निर्देश जारी किए गए हैं कि कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने के लिए बाजारों में निवारक उपायों की मानक संचालन प्रक्रिया का सख्ती से अनुपालन किया जाए।