दिल्ली में गुरुवार को कोरोना वायरस के 1215 नए मामले सामने आए हैं। जबकि 22 लोगों की मौत हो गई है। इसी के साथ कुल संक्रमितों की संख्या 1,57,354 हो गई है। राजधानी में गुरुवार को 1059 लोगों को डिस्चार्ज किया गया है। दिल्ली में अब तक 1,41,826 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। कोरोना वायरस से दिल्ली में अब तक कुल 4257 मरीजों की मौत हो चुकी है। दिल्ली में अभी कुल 11271 सक्रिय मरीज है।
Delhi reports 1,215 new #COVID19 positive cases, 1,059
विज्ञापन
discharges/recoveries and 22 deaths. Total number of cases now at 1,57,354 including 1,41,826 recovered cases, 11,271 active cases & 4,257 deaths. pic.twitter.com/kYoZzLEP6v
दिल्ली सरकार ने जानकारी दी है कि राजधानी में गुरुवार को 6010 आरटी-पीसीआर जांच और 10994 रैपिड एंटीजन जांच की गई हैं। दिल्ली में अभी तक कोरोना वायरस की कुल 13,75,193 जांच की गई हैं। राजधानी में अभी कुल कंटनमेंट जोन की संख्या 587 हो गई है। दिल्ली में अभी कुल 5707 मरीज होम आइसोलेशन में हैं।विज्ञापन
दिल्ली में दूसरा सीरो सर्वेः 29 फीसदी लोगों में मिले एंटीबॉडी
दिल्ली सरकार ने गुरुवार को दूसरे सीरो सर्वे के परिणाम घोषित कर दिए। इसके अनुसार सर्वे में 29.1 फीसदी लोगों में कोरोना के खिलाफ एंटीबॉडी मिले हैं। यह पिछले सर्वे के मुकाबले छह फीसदी ज्यादा है। यह सर्वे एक अगस्त से सात अगस्त के बीच में दिल्ली के विभिन्न जिलों के 15 हजार लोगों पर किया गया।
दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने आंकड़े जारी करते हुए बताया कि, इसमें 15,000 लोगों के सैंपल लिए गए थे। 28.3% पुरुषों और 32.2% महिलाओं में एंटीबॉडी मिले हैं। सर्वे में सभी आयु वर्ग के लोगों को शामिल किया गया था। अच्छी बात ये है कि 29% लोग ठीक हो चुके हैं लेकिन क्योंकि अभी भी हर्ड इम्यूनिटी के लेवल तक नहीं पहुंचे हैं, इसलिए जो लोग बचे हैं उनको संक्रमण का डर है।
उन्होंने कहा कि, इस बार के परिणाम में देखने को मिला है कि जिस इलाके में पिछली बार सबसे ज्यादा एंटीबॉडी मिले थे, वहां इस बार सबसे कम हैं। वहीं पिछली बार जहां सबसे ज्यादा एंटीबॉडी मिले थे, वहां सबसे ज्यादा हैं। उन्होंने बताया, उत्तर-पूर्वी दिल्ली में सबसे कम बढ़ोतरी हुई है, जो पिछली बार सबसे ज्यादा थी। दूसरी तरफ सबसे ज्यादा बढ़ोतरी साउथ-ईस्ट में 22-50% की हुई है।
सत्येंद्र जैन ने ये भी कहा कि, दिल्ली में एक समय संक्रमण दर 30% पहुंच गया था। अभी यह छह प्रतिशत पर है। रिकवरी रेट भी बढ़कर 90 फीसदी से ज्यादा हो गया है। सरकार कोरोना के खिलाफ मजबूती से कदम उठा रही है और हालात लगातार बेहतर होते जा रहे हैं।विज्ञापन