फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली में कोरोना वायरस के 1192 नए मामले आए सामने, 23 लोगों की मौत 

Fri, 07 Aug 2020 06:30 PM IST
Mohit Mudgal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
दिल्ली में कोरोना वायरस - फोटो : PTI
विज्ञापन

दिल्ली में शुक्रवार को कोरोना वायरस के 1192 नए मामले सामने आए हैं। जबकि 23 लोगों की मौत हो चुकी है। इसी के साथ कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1,42,723 हो गई है। राजधानी में शुक्रवार को 1108 लोगों को डिस्चार्ज किया गया है। दिल्ली में अब तक कुल 1,28,232 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। कोरोना वायरस से दिल्ली में अब तक 4082 लोगों की मौत हो चुकी है। राजधानी में अभी 10409 सक्रिय मरीज हैं। 

विज्ञापन

 

दिल्ली सरकार ने जानकारी दी है कि शुक्रवार को राजधानी में 5612 आरटी-पीसीआर जांच और 17733 रैपिड एंटीजन जांच की गई हैं। दिल्ली में अभी कुल 5367 मरीज होम आइसोलेशन में हैं। 

कोरोना योद्धाओं के सम्मान में 15 अगस्त तक पूरे देश में बैंड बजाएगी सेना
सेना का बैंड पहली बार पूरे देश में एक पखवाड़े तक प्रस्तुति देगा। अधिकारियों ने कहा, सेना, नौसेना और पुलिस अब तक पोरबंदर, हैदराबाद, बंगलूरू, रायपुर, अमृतसर, गुवाहाटी, इलाहाबाद और कोलकाता में बैंड की धुन बजा चुकी है। रक्षा मंत्रालय की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि सेना का यह प्रदर्शन कोरोना योद्धाओं के सम्मान में पूरे देश में किया जा रहा है। सेना का बैंड पहली बार स्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर 1 अगस्त से पूरे देश में प्रदर्शन कर रहा है। बुधवार को इसका कार्यक्रम विशाखापटनम, नागपुर और ग्वालियर में किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें