फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली: कोरोना ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, एक दिन में मिले 1024 नए मामले

Thu, 28 May 2020 09:07 PM IST
Mohit Mudgal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
दिल्ली में कोरोना वायरस - फोटो : PTI
विज्ञापन

दिल्ली में कोरोना वायरस के मामलों ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। एक दिन में पहली बार एक हजार से अधिक मामले सामने आए हैं। राजधानी में गुरुवार को कोरोना वायरस के 1024 नए मामले आए हैं। ये इसी के साथ कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 16821 हो गई है। राजधानी में अबतक 7485 मरीज डिस्चार्ज कर दिए गए हैं। जबकि 8470 एक्टिव केस हैं। कोरोना वायरस से दिल्ली में अबतक 316 लोगों की मौत हो चुकी है।  पिछले 24 घंटों में 231 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया है, हालांकि किसी की मौत नहीं हुई है।  

विज्ञापन

 
अधिकारियों ने यह जानकारी देते हुए बताया कि राजधानी में मृतकों की संख्या 316 हो गई है। इससे पहले बुधवार को एक दिन में सबसे अधिक 792 मामले सामने आए थे। ऐसा पहली बार है कि दिल्ली में एक दिन में कोविड-19 के एक हजार से अधिक मामले सामने आए हैं।

दिल्ली के स्वास्थ्य विभाग ने बुलेटिन में कहा कि कोविड-19 से मृतकों की संख्या बढ़कर 316 हो गई है और मामलों की संख्या 16,281 हो गई है। दिल्ली में बुधवार को कोरोना वायरस के मामलों की कुल संख्या 15,257 थी जिनमें 303 लोगों की मौत के मामले भी शामिल थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें