बीते एक दिन में 90 लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। इस दौरान 94 मरीजों को छुट्टी दी गई। राजधानी में अब सक्रिय मरीजों की संख्या 444 है, जिनमें से 339 मरीजों का उपचार उनके घरों में चल रहा है।
होम आइसोलेशन में अब कोरोना के सक्रिय मरीजों की संख्या 400 से कम दर्ज की जा रही है। बीते एक दिन में 90 लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। जबकि इस दौरान 94 मरीजों को छुट्टी दी गई। इस बीच एक भी मरीज की संक्रमण से मौत दर्ज नहीं हुई है। सोमवार को स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि राजधानी में अब सक्रिय मरीजों की संख्या 444 है। जिनमें से 339 मरीजों का उपचार उनके घरों में चल रहा है।
विज्ञापन
विभाग के अनुसार राजधानी में कोरोना मरीजों की संख्या बढ़कर 1864639 हुई जिनमें 1838044 मरीज ठीक हुए लेकिन 26151 मरीजों की अब तक मौत हुई है। अस्पतालों में अभी भी कोरोना के 57 मरीज भर्ती हैं जिनमें से पांच मरीज आईसीयू में भर्ती हैं और सात मरीजों को ऑक्सीजन थैरेपी पर रखा गया है। दिल्ली में फिलहाल एक भी मरीज वेंटिलेटर पर नहीं है।
विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि बीते एक दिन में 17019 नमूनों की जांच में कोरोना की दैनिक संक्रमण दर 0.53 फीसदी दर्ज की गई है। उन्होंने बताया कि अस्पतालों में भर्ती 57 में से 42 मरीजों की जांच रिपोर्ट नहीं आई है। इन रोगियों को संदिग्ध मानकर उपचार किया जा रहा है।