फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Coronavirus in Delhi : 1859 नए मामले आए सामने, 93 लोगों की मौत, कुल संक्रमितों की संख्या 44688 हुई 

Tue, 16 Jun 2020 11:16 PM IST
Mohit Mudgal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
दिल्ली में कोरोना वायरस (फाइल फोटो) - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

दिल्ली में मंगलवार को कोरोना वायरस के 1859 नए मामले सामने आए हैं। जबकि 93 लोगों की मौत हो गई। मंगलवार को 520 लोगों को डिस्चार्ज किया गया है। इसी के साथ राजधानी में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 44688 हो गई है। दिल्ली में अब तक 16500 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। कोरोना वायरस से राजधानी में अबतक 1837 लोगों की मौत हो चुकी है। 

विज्ञापन

 

सत्येंद्र जैन की कल फिर होगी कोरोना जांच

दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन की बुधवार को दोबारा कोरोना जांच की जाएगी। बता दें आज उनकी कोरोना जांच रिपोर्ट निगेटिव आई थी। तेज बुखार और सांस लेने में दिक्कत की शिकायत के बाद उन्हें राजीव गांधी सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

दिल्ली सरकार ने दी शॉपिंग मॉल में शराब की दुकानें खोलने की अनुमति
दिल्ली सरकार ने शॉपिंग मॉल में स्थित शराब की 37 और दुकानों को फिर से खोलने की अनुमति देते हुए, वहां सामाजिक दूरी सुनिश्चित करने के लिए पर्याप्त कदम उठाने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन


एक अधिकारी ने बताया कि आबकारी विभाग ने अभी कंटेनमेंट जोन में शराब की कोई भी दुकान खोलने की अनुमति नहीं दी है। शहर में ऐसे लगभग 240 जोन हैं।उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार ने शॉपिंग मॉल में स्थित 37 शराब की दुकानें फिर से खोलने की अनुमति दी है। सरकार ने इन दुकानों को मॉल के अधिकारियों और स्थानीय प्रशासन के साथ मिलकर सामाजिक दूरी के नियमों समेत सभी ऐहतियाती कदम उठाने का भी निर्देश दिया है।

आप सरकार ने 8 जून को मॉल में शराब की दुकानों को फिर से खोलने की अनुमति दी थी और उनके मासिक रिकॉर्ड प्रस्तुत करने के बाद अपना काम शुरू कर ने के निर्देश दिए थे। दिल्ली में लगभग 860 शराब की दुकानें हैं, जिसमें से 475 सरकार द्वारा संचालित हैं और 389 निजी दुकानें हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें