फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi-NCR Live: दिल्ली में कोरोना वायरस के 1859 नए मामले आए सामने, गौतमबुद्धनगर में 27 पॉजिटिव

Tue, 16 Jun 2020 11:00 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

दिल्ली-एनसीआर में अब भी तेजी से संक्रमण बढ़ रहा है। सिर्फ दिल्ली में ही संक्रमितों की संख्या 42 हजार के पार पहुंच गई है। वहीं इस बीच दिल्ली सरकार के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन की भी तबीयत खराब होने के चलते उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अब उनकी कोरोना रिपोर्ट का इंतजार हो रहा है। वहीं गुरुग्राम में बढ़ते मामलों के चलते कल सीएम मनोहर लाल खट्टर ने जिले का दौरा किया। वहीं दिल्ली का होटल सूर्या आज होली फैमिली अस्पातल से अटैच होगा। यहां पढ़ें दिनभर के अपडेट्स...
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बुधवार को फिर होगी सत्येंद्र जैन की कोरोना जांच

विज्ञापन




दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन की बुधवार को दोबारा कोरोना जांच की जाएगी। बता दें आज उनकी कोरोना जांच रिपोर्ट निगेटिव आई थी। तेज बुखार और सांस लेने में दिक्कत की शिकायत के बाद उन्हें राजीव गांधी सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में भर्ती कराया गया था।


दिल्ली में 1859 नए मामले आए सामने 
दिल्ली में मंगलवार को कोरोना वायरस के 1859 नए मामले सामने आए हैं। जबकि 93 लोगों की मौत हो गई। मंगलवार को 520 लोगों को डिस्चार्ज किया गया है। इसी के साथ राजधानी में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 44688 हो गई है। दिल्ली में अब तक 16500 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। कोरोना वायरस से राजधानी में अबतक 1837 लोगों की मौत हो चुकी है। 
विज्ञापन


गौतमबुद्धनगर में 27 नए मामले 
गौतमबुद्धनगर में मंगलवार को 27 नए मामले सामने आए हैं। जबकि 15 लोगों को डिस्चार्ज किया गया है। जिले में अब तक कुल 525 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि 500 सक्रिय मामले हैं। कोरोना वायरस से जिले में अब तक 13 लोगों की मौत हो चुकी है। इसी के साथ कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1038 हो गई है। 

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन, उपराज्यपाल अनिल बैजल पहुंचे गृह मंत्रालय 
 

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन, आईसीएमआर के महानिदेशक डॉ. बलराम भार्गव और दिल्ली के उपराज्यपाल अनिल बैजल, गृह मंत्रालय अमित शाह के साथ कोरोना वायरस को लेकर बैठक के लिए गृह मंत्रालय में पहुंचे।

दिल्ली सरकार ने किया अपने आदेश में संशोधन 
घरेलू यात्रा से जुड़े अपने आदेश में दिल्ली सरकार ने संशोधन किया है।अब संवैधानिक और सरकारी काम से जुड़े अधिकारी और उनके स्टाफ कर्मचारियों जो आधिकारिक काम से दूसरे राज्य में यात्रा कर रहे हैं और उनको कोई लक्षण नहीं है, तो उन्हें 7 दिन के लिए होम क्वारंटीन नहीं रहना होगा।

हालांकि उन्हें 14 दिन तक अपने स्वास्थ्य को स्वंय मॉनिटर करने की सलाह दी गई है। अगर इस दौरान कोई भी लक्षण सामने आते हैं तो उन्हें डिस्ट्रिक्ट सर्विलांस ऑफिसर या स्टेट/नेशनल कॉल सेंटर को सूचना देनी होगी।

आनंद विहार टर्मिनल पर 300 कोच तैनात
दिल्ली में कोरोना वायरस मामलों में वृद्धि को दखते हुए केंद्रीय सरकार ने आनंद विहार टर्मिनल पर लगभग 300 आईसोलेशन कोच लगवा दी हैं। उत्तर रेलवे के सीपीआरओ का कहना है कि केवल हल्के लक्षणों वाले मरीजों के यहां रखा जाएगा। कोच और रोगियों का प्रबंधन राज्य सरकार द्वारा किया जाएगा। 

दिल्ली के हर जिले को मिलेगी अपनी लैब 
दिल्ली में परीक्षण क्षमता बढ़ाने के लिए, सभी 11 जिलों में कोरोना वायरस की जांच के लिए लैब होगी। जहां संबंधित जिले के नमूनों की जांच की जाएगी। समय पर परीक्षण और बिना किसी देरी के परिणाम प्राप्त करने के लिए प्रत्येक जिले से नमूने इन लैब में भेजे जाएंगे। वर्तमान में दिल्ली में 42 लैब में प्रति दिन लगभग 17000 जांच की जा रही हैं। 

पूर्वी दिल्ली के कड़कड़डूमा पार्क प्लाजा होटल में कोविड -19 का टेस्ट करते हुए लोग।

फोटो साभार : जी पाल 


गाजियाबादः 75 सैंपलों की आई रिपोर्ट, 9 पॉजिटिव

गाजियाबाद में मंगलवार को 75 सैंपलों की रिपोर्ट आई है, इनमें से 9 पॉजिटिव पाए गए हैं। संक्रमण की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत यशोदा अस्पताल कौशाम्बी में हो गयी। अभी स्वास्थ्य विभाग ने मामले से अनभिज्ञता जताई है। वहीं डासना में सैनिटाइजेशन करने के दौरान सैंपलिंग बूथ का शीशा टूटने से सैंपल लेना बंद कर दिया गया है।

हरियाणा में सुबह की बुलेटिन में आए कुल 110 नए मामलो में 75 गुरुग्राम के
हरियाणा में सुबह के बुलेटिन में कुल 110 मामले बताए गए हैं, जिनमें से 75 गुरुग्राम से हैं। शाम की बुलेटिन आने तक इसके और बढ़ने का अनुमान है।

दिल्ली में महिला एसीपी के पति की कोरोना से मौत
दिल्ली में कोरोनो से एक महिला एसीपी के पति की मौत हो गई है। क्राइम अगेंस्ट वीमेन सेल में तैनात एसीपी सुरेंद्रजीत कौर के पति चरणजीत सिंह विर्क की मौत हो गई है।सुरेंद्रजीत कौर भी कोरोनो पॉजिटिव थीं। दोनों का इलाज अपोलो अस्पताल में चल रहा था। सुरेंद्र जीत कौर इलाज के बाद ठीक हो गईं थीं। लेकिन चरणजीत कोरोना से जंग हार गए। एसीपी से ही उनके पिता, नौकर व अन्य लोगों को कोरोना संक्रमण हुआ था और सब ठीक हो गए थे।
विज्ञापन


सूर्या होटल होली अस्पताल के साथ होगा अटैच
दिल्ली हाईकोर्ट ने केजरीवाल सरकार को अपने एक फैसले से बड़ी राहत दी है। अदालत ने होटल सूर्या को होली फैमिली अस्पताल के साथ अटैच करने का आदेश दिया है। अब यह होटल दिल्ली सरकार को मिल गया है और यहां पर कोविड मरीजों का इलाज होगा।

दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री की बिगड़ी तबीयत, हुए अस्पताल में भर्ती
दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन की तबीयत बिगड़ने पर उन्हें राजीव गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्हें बुखार है और सांस लेने में भी तकलीफ है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें