फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली में कोरोना: पिछले 24 घंटे में मिले 1414 नए मामले, एक की मौत, 5.97 हुई सकारात्मकता दर

Tue, 03 May 2022 10:12 PM IST
प्रशांत कुमार अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।

सार

स्वास्थ्य बुलेटिन के मुताबिक मंगलवार को दिल्ली में कुल 23694 लोगों की जांच की गई। अभ 4389 लोग होम आइसोलेशन में हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली में मंगलवार को कोविड-19 के 1414 नए मामले दर्ज किए गए। मामूली गिरावट के बाद सकारात्मकता दर में 5.97 दर्ज की गई है, जबकि एक व्यक्ति की मौत हुई है। पिछले दो दिनों से किसी व्यक्ति की मौत नहीं हुई थी। सोमवार को कोविड-19 के 1076 मामलों के साथ सकारात्मकता दर बढ़कर 6.42 प्रतिशत हो गई थी। 

विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग की ओर से साझा किए गए आंकड़ों के मुताबिक दिल्ली में अब तक कोरोना के कुल 18,87,050 मामले सामने आ चुके हैं। कोरोना से अब तक 26,175 लोगों की मौत हो चुकी है। रविवार को दिल्ली में कोविड के 1,485 मामले दर्ज किए गए, लेकिन इससे कोई भी मौत नहीं हुई। सकारात्मकता दर रविवार को 4.89 प्रतिशत थी। शनिवार को 1,520 नए मामले आए थे जबकि एक व्यक्ति की मौत हुई थी। इस दिन सकारात्मकता दर 5.10 प्रतिशत थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें