फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ICMR के डॉक्टर बोले, भारत अभी कोरोना स्टेज-3 से बहुत दूर, लेकिन समय पर चेतना है जरूरी

Mon, 23 Mar 2020 07:06 PM IST
Harendra Chaudhary डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

फिलहाल भारत के पास 10 हजार कोरोना सैंपल प्रतिदिन जांच की क्षमता है। समुदाय में संक्रमण के पहुंचने पर पर हर रोज लाखों सैंपल तक जांच के लिए लेने पड़ सकते हैं।
विज्ञापन
Dr. Raman Gangakhedkar, Head, Epidemiology & Communicable Diseases, ICMR. - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोविड-19 (कोरोना) के संक्रमण की स्थिति चिंताजनक है, लेकिन अभी भारत स्टेज-3 से काफी दूर है। आईसीएमआर के डॉ. रमन गंगाखेड़कर ने अमर उजाला से विशेष बातचीत में कहा कि अभी भी लोग चेत जाएं तो समय है। हम बहुत बड़े खतरे से बच सकते.हैं। 

 

डॉ. रमन ने कहा उनके पास छिपाने के लिए कुछ नहीं है। वह मानते हैं कि दुनिया में मानवजाति के लिए संक्रमण काल है, लेकिन भारत जैसे देश कठोर अनुशासन के जरिए इसके.बड़े दुष्प्रभाव से बच सकते.हैं।

 

स्टेज-3 में कोविड-19 संक्रमण के पहुंचने के बारे में डा. गंगाखेड़कर ने कहा कि अभी संक्रमण संक्रमित लोगों के संपर्क में आने वाले कुछ लोगों में पॉजिटिव लक्षण दिखा रहा है। इसी स्तर पर अगर नियंत्रित हो जाए तो अच्छा है। इसका कम्युनिटी (समुदाय) में फैलना बहुत हानिकारक होगा।

कितना खतरनाक है स्टेज-3

वैज्ञानिकों के मुताबिक स्टेज-3 में कोविड-19 का पहुंचना भयावह होगा। स्टेज-3 से आशय सोसायटी में फैलाव से है। एक वरिष्ठ चिकित्सक के अनुसार अभी 10 हजार  कोरोना सैंपल प्रतिदिन जांच की क्षमता.है। समुदाय में संक्रमण के पहुंचने पर पर हर रोज लाखों सैंपल तक जांच के लिए लेने पड़ सकते हैं। बताते हैं कि भारत के पास एक साथ इतने सैंपल परखने की क्षमता नहीं है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें