फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली के इन हिस्सों में लगा 'लॉकडाउन’, बाजारों को बंद करने के आदेश जारी

Mon, 23 Nov 2020 10:25 AM IST
पूजा त्रिपाठी अमित शर्मा, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : आदित्य पांडेय
विज्ञापन
दिल्ली मेें जिलाधिकारी के एक आदेश के द्वारा दिल्ली के पंजाबी बाग और नांगलोई के कुछ इलाकों में लॉकडाउन लगा दिया गया है। प्रशासन द्वारा जारी आदेश में लॉकडाउन शब्द का इस्तेमाल नहीं किया गया है, लेकिन बाजारों को पूरी तरह बंद करने का आदेश दिया गया है।
विज्ञापन


इसके पहले दिल्ली सरकार ने इशारा किया था कि पूरी राजधानी में लॉकडाउन नहीं लगाया जाएगा, लेकिन जिन इलाकों में संक्रमण की स्थिति ज्यादा गंभीर होगी, वहां लॉकडाउन लगाया जा सकता है। इस आदेश को उसी संदर्भ में देखा जा रहा है।

दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि पंजाबी बस्ती, नांगलोई के कुछ इलाकों और रोहिणी के कुछ इलाकों में बाजारों को बंद करनेे का आदेश दिया गया है क्योंकि इनके कुछ इलाकों में मास्क पहनने और शारीरिक दूरी बनाए रखने के निर्देशों का पालन सही ढंग से नहीं किया जा रहा था। पुलिस और स्थानीय प्रशासन के सहयोग से आदेश को लागू करा दिया गया है। इन इलाकों में बाजार 30 नवंबर तक बंद रहेंगे।
विज्ञापन


उत्तरी नगर निगम के मेयर जय प्रकाश ने अमर उजाला से कहा कि नांगलोई के कुछ इलाकों में लोग मास्क पहने के नियमों का उचित पालन नहीं कर रहे थे जिसकी वजह से वहां संक्रमण लगातार बढ़ता जा रहा था। इन्हें कंट्रोल करने के लिए इन इलाकों में बाजारों को बंद करने का फैसला किया गया है। मेयर ने कहा कि जिन इलाकों में कोरोना की स्थिति गंभीर होगी, वहां इसी प्रकार से बाजारों को बंद करने का फैसला लिया जा सकता है।

दिल्ली में कोरोना से बीते 121 लोगों की मौत हो गई है और 6746 नए मामले सामने आए हैं। कुल 54893 टेस्ट किए गए हैं जिनमें लगभग 12.29 प्रतिशत लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। हालांकि, इसी बीच 6154 लोग स्वस्थ होकर अपने घर वापस भी गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें