फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आनंद विहार बस अड्डाः लौट रहे हैं कामगार लेकिन टूट रहे हैं कोरोना के नियम

Sun, 06 Sep 2020 06:04 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
विज्ञापन
anand vihar isbt
विज्ञापन

लॉकडाउन में अपने पैतृक घरों पर गए श्रमिक वापस लौटने लगे हैं। आनंद विहार बस अड्डे समेत कई अन्य केंद्रों पर उनकी कोरोना जांच की जा रही है। रिपोर्ट निगेटिव होने पर ही उन्हें दिल्ली में प्रवेश दिया जाता है। शनिवार को आनंद विहार बस अड्डे पर बने जांच केंद्र के बाहर लगी कतार में सोशल डिस्टेसिंग की धज्जियां उड़ती नजर आईं। 

विज्ञापन


वहां मौजूद सिविल डिफेंस कर्मी भी लोगों पर नियमों का पालन कराने को लेकर सख्ती नहीं बरत रहे हैं। जांच केंद्र पर ड्यूटी में लगे एक कर्मचारी ने बताया कि कई बार लोगों को सही से कतार में लगाते हैं, लेकिन कुछ देर बाद ही सब लापरवाही बरतने लगते हैं। वहां शाम तक 608 लोगों की एंटीजन किट से जांच की गई। इनमें पांच लोग पॉजिटिव मिले, जिन्हें आइसोलेशन केंद्र भेज दिया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें