संदिग्ध व्यक्ति मौका लगते ही 16 व 17 अप्रैल की रात अस्पताल के वार्ड से फरार हो गया था। इससे गृहमंत्रालय समेत दिल्ली पुलिस के अधिकारियों में हड़कंप मच गया था। आरोपी को पकड़ने के लिए मध्य जिला डीसीपी की ओर से इसकी सूचना दिल्ली के सभी थानाध्यक्षों को दी गई।
साथ में पूरे देश में लुकआउट जारी करते हुए सभी राज्यों के एसएसपी को सूचना दी गई थी। मध्य जिले के कम्युनिकेशन विभाग द्वारा एसएसपी सोनीपत व राय, सोनीपत थानाध्यक्ष को भी विशेष रूप से सूचना दी गई थी।
मध्य जिला डीसीपी संजय भाटिया ने बताया कि दिल्ली पुलिस ने राय, सोनीपत पुलिस की मदद से आरोपी को पकड़ा है। आरोपी को शनिवार सुबह दिल्ली ले आया गया है। उससे पूछताछ की जा रही है कि कितने लोगों के संपर्क में आया था।
आरोपी ने शुरूआती पूछताछ में बताया कि वह बहुत ज्यादा परेशान हो गया था, इस कारण वह अस्पताल से फरार हो गया था। पुलिस ये जानने की कोशिश कर रही है कि लॉकडाउन के दौरान आरोपी राय, सोनीपत कैसे पहुंच गया।