फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना वायरसः एचबीएसई, सीबीएसई बोर्ड ने स्थगित की 10वीं-12वीं का परीक्षाएं

Fri, 20 Mar 2020 01:34 PM IST
Trainee Trainee अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
विज्ञापन
सीबीएसई बोर्ड - फोटो : Self
विज्ञापन

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (एचबीएसई) और केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की ओर से बुधवार देर शाम 10वीं-12वीं बोर्ड की परीक्षाएं स्थगित कर दी गई। समय से जानकारी नहीं मिलने से कई परीक्षार्थी तय शेड्यूल के अनुसार बृहस्पतिवार को परीक्षा देने पहुंचे। एचबीएसई परीक्षा केंद्र के बाहर परीक्षा स्थगित होने का नोटिस लगा देखा तो परीक्षार्थियों को पता चला कि अब परीक्षाएं नए शेड्यूल अनुसार आयोजित कराई जाएंगी। जबकि सीबीएसई ने मोबाइल संदेश के जरिए प्रत्येक परीक्षार्थी को निजी रूप से परीक्षा स्थगित होने की सूचना दे दी थी। यह निर्णय कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव को देखते हुए लिया गया है।

विज्ञापन

अध्यापकों को भी घर से कार्य करने के निर्देश

कोरोना को देखते हुए स्कूल अध्यापकों को भी घर से काम करने के निर्देश जारी कर दिए गए हैं। सीबीएसई एसएमएस के जरिए अभिभावकों को परीक्षा स्थगित होने की सूचना दे दी थी, लेकिन हरियाणा बोर्ड के सभी विद्यार्थियों तक यह सूचना नहीं पहुंच पाई। बृहस्पतिवार को हरियाणा बोर्ड की कक्षा-12वीं की रसायन विज्ञान की परीक्षा होनी थी। इसके चलते परीक्षार्थी परीक्षा देने के लिए पहुंचे थे। विद्यालयों के प्रवेश द्वार पर परीक्षा स्थगित किए जाने के बारे सूचना चस्पा की गई थी।

विज्ञापन

नॉन बोर्ड परीक्षाए भी हुई स्थगित

इसके साथ राजकीय स्कूलों में भी नॉन बोर्ड 11वीं कक्षा की गणित, पहली से पांचवीं कक्षा तक की अंग्रेजी, छठीं कक्षा की विज्ञान, सातवीं कक्षा की गणित और आठवीं कक्षा की गणित विषय की परीक्षा आयोजित की जानी थी। राजकीय स्कूलों में परीक्षा देने पहुंचे परीक्षार्थियों को कोरोना वायरस के प्रति जागरूक किया गया।

सभी स्कूल प्रबंधकों को बुधवार देर शाम निर्देश की कॉपी भेज दी गई थी। विभाग की टीम ने स्कूलों का निरीक्षण कर पूरी तरह स्कूल बंद होने की पुष्टि की। अभिभावकों के फोन पर एसएमएस भेजकर भी सही जानकारी दी गई।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें