दिल्ली में कोरोना संक्रमण खतरनाक रूप लेता जा रहा है। सरकार के मुताबिक यह अब तक 1085 लोगों की जान ले चुका है। लेकिन इसके बाद भी जून माह में दिल्ली में कोरोना के रोज पांच हजार से भी कम टेस्ट किये जा रहे हैं।
ऐसा तब है जब राजधानी में सरकार से जुड़े 17 कोरोना टेस्टिंग सेंटर सहित लगभग 37 सेंटरों पर कोरोना की जांच की जा रही है। इसके पहले सरकार ने राजधानी में आक्रामक रूप से टेस्टिंग बढ़ाने पर जोर दिया था।
स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के मुताबिक़ 11 जून तक राजधानी में कुल 271515 कोरोना टेस्ट किये गये थे। इसी माह की पहली तारीख 1 जून तक कोरोना के कुल 2,17,537 कोरोना टेस्ट किये गए।
इस प्रकार शुरुआती 11 दिनों में दिल्ली में कुल 53978 कोरोना टेस्ट किए गये। इस तरह जून के पहले 11 दिनों में लगभग 4,907 टेस्ट रोज किये गये।
सरकार की जानकारी के मुताबिक दो मई तक दिल्ली में कोरोना के कुल 58210 टेस्ट किये गये थे। जबकि 15 मई तक कुल 125189 टेस्ट किये गये थे।
मई के पहले पखवाड़े में लगभग 66979 टेस्ट किये गये थे। इस प्रकार शुरुआती 14 दिन में औसतन 4784 टेस्ट प्रतिदिन किये गये।
आंकड़ों के मुताबिक 15 मई तक दिल्ली में कुल 125189 कोरोना टेस्ट किये गये थे। जबकि 31 मई तक कुल 212784 टेस्ट किए गए थे।
इस प्रकार मई के अंतिम 16 दिनों में कुल 87,595 टेस्ट किए गए। यह औसतन 5474 टेस्ट होता है।
तारीख - कुल टेस्ट (Cumulative Corona Test)
11 जून- 2 लाख 71 हजार 515
01 जून- 2 लाख 17 हजार 537
31 मई- 2 लाख 12 हजार 784
15 मई- 01 लाख 25 हजार 189
02 मई- 58 हजार 210