फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चिंताः दिल्ली में 5.8 से बढ़कर 7.2 फीसदी हुई कोरोना संक्रमण दर, लोगों को सतर्क रहने की जरूरत

Sat, 22 Aug 2020 02:47 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
Corona testing - फोटो : PTI
विज्ञापन

राजधानी में कोरोना की संक्रमण दर 30 से घटकर 5 फीसदी तक कम हो गई थी, लेकिन करीब 10 दिन से यह फिर बढ़ने लगी है और 7 फीसदी से ज्यादा हो गई है। अब जांच के मुकाबले ज्यादा संक्रमित मिल रहे हैं। हालांकि, दिल्ली में संक्रमण दर राष्ट्रीय औसत से अभी भी काफी कम है।

विज्ञापन


दिल्ली स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, जुलाई के पहले सप्ताह में संक्रमण दर 30 फीसदी तक पहुंची, जो अगस्त में 6 फीसदी से कम हो गई। 12 अगस्त को कुल 18,894 लोगों की जांच में 1,113 केस आए थे। यानी, संक्रमण दर 5.8 फीसदी थी। इसके बाद से यह दर लगातार बढ़ रही है। बृहस्पतिवार को 17,004 जांच में 1215 केस आए और संक्रमण दर 7.2 फीसदी हो गई। लिहाजा, 10 दिन में करीब 2 फीसदी दर बढ़ गई है।

अपोलो अस्पताल के डॉ. प्रवीण कुमार ने कहा कि संक्रमण दर बढ़ने के कारण ही बीते कुछ दिनों से नए मामलों में बढ़ोतरी हुई है। इसलिए लोगों को संक्रमण से बचाव के नियमों का पालन करने में कोई लापरवाही नहीं बरतनी चाहिए। हालांकि, इस दर में मामूली बढ़त हुई है, लेकिन लोगों को सचेत रहनेे की जरूरत है। ऐसा नहीं समझना चाहिए कि यह वायरस खत्म हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस माह की स्थिति
तारीख    संक्रमित    दर

12    1113    5.8
13    956    6.1
14    1192    6.1
15    1276    6.6
16    652    6.1
17    787    5.9
18    1374    6.8
19    1398    7.1
20    1215    7.3
नोट : आंकड़े स्वास्थ्य विभाग की वेबसाइट से लिए गए हैं और दर फीसदी में है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें