फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहत भरी खबर: दिल्ली में पहली बार कोरोना के शून्य मामले सामने आए, किसी भी मरीज ने नहीं तोड़ा दम, एक्टिव केस 10

Tue, 17 Jan 2023 01:31 AM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, सोमवार को कोरोना के शून्य नए मामले सामने आए, जबकि नौ को स्वस्थ होने पर अस्पताल व होम आइसोलेशन से छुट्टी दी गई। राहत की बात है कि कोरोना से किसी मरीज की मौत भी नहीं हुई।
विज्ञापन
कोरोना की जांच करता कर्मचारी - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली में पहली बार कोविड के शून्य मामले सामने आए हैं। मार्च 2020 में पहला मामला सामने आया था, उसके बाद से दिल्ली में लगातार मामले सामने आ रहे हैं। घटते मामलों के साथ दिल्ली में कोरोना संक्रमित केवल 10 मरीज रह गए हैं। वहीं दिल्ली के सभी कंटेनमेंट जोन भी खोले जा चुके हैं।
विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, सोमवार को कोरोना के शून्य नए मामले सामने आए, जबकि नौ को स्वस्थ होने पर अस्पताल व होम आइसोलेशन से छुट्टी दी गई। राहत की बात है कि कोरोना से किसी मरीज की मौत भी नहीं हुई। इससे पहले दिल्ली में 15 जनवरी को एक, 14 जनवरी को तीन, 13 जनवरी को छह, 12 जनवरी को पांच और 11 जनवरी को तीन मामले सामने आए थे। दिल्ली में रविवार को 931 लोगों का कोरोना परीक्षण किया गया, जिसमें 0.0 फीसदी लोग संक्रमित पाए गए।

इस तरह अब तक दिल्ली में 2007313 लोग संक्रमित पाए गए। इनमें से 1980781 मरीज़ स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि 26522 मरीजों ने कोरोना के कारण दम तोड़ दिया। दिल्ली में कोरोना से मृत्यु दर 1.32 फीसदी है। विभाग के अनुसार, दिल्ली में कोरोना के एक्टिव केस घटकर 10 हो गए।
विज्ञापन
Trending Videos

दिल्ली में कोरोना के ये मिले थे वेरिएंट
पहली लहर में - अल्फा वेरिएंट
दूसरी लहर में - डेल्टा वेरिएंट
तीसरी लहर में - ओमीक्रोन वेरिएंट

सबसे ज्यादा मामले
दूसरी लहर में- 20 अप्रैल को 28 हजार से ज्यादा मामले
तीसरी लहर में- 12 जनवरी 2022 को 27 हजार से ज्यादा मामले
विज्ञापन

सबसे ज्यादा संक्रमण दर- 22 अप्रैल 2021 को 36 फीसदी
सबसे ज्यादा मौत- दूसरी लहर में
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें