फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुस्से पर नहीं है काबू, लोग हो रहे बेकाबू, राजधानी में बढ़ रहा है अपराध

Sat, 05 Dec 2020 06:13 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी राजीव कुमार, नई दिल्ली

सार

  • पिछले साल की तुलना में इस साल हत्या के प्रयास के मामले में आयी बढ़ोत्तरी
  • बहन ने युवक से बात की तो भाई ने मारी गोली, किराया मांगा तो हत्या को दिया अंजाम
  • राजधानी में बढ़ता गुस्सा, मामूली बातों पर हो रही हत्याएं
विज्ञापन
तनाव
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केस नंबर-1

विज्ञापन

बात बीते एक सितंबर की है। वेलकम इलाके में एक युवती अपने व्हाट्सएप से किसी युवक से  बात कर रही थी। तभी वहां उसका भाई आ गया और बहन को बातचीत करते देख इस कदर नाराज हुआ कि उसने बहन को ही गोली मार दी। युवती को लंबे चले इलाज के बाद जान तो बच गई, लेकिन उसका भाई सलाखों के पीछे है।

केस नंबर-2
रघुवीर नगर में तीन लोग एक साथ किराए के मकान में रहते थे। इसमें से एक युवक का किराया बकाया था। इसे मांगने से नाराज युवक ने झगड़ना शुरू कर दिया। बातचीत इतनी आगे बढ़ गई कि मामला दोहरे हत्याकांड में तब्दील हो गया। युवक ने दोनों शख्स की हत्या कर दी। फिलहाल वह जेल में है।
विज्ञापन


यह घटनाएं राजधानी में लोगों में बढ़ते गुस्से को दर्शाता है। इसकी वजह से लोग मामूली सी बात पर एक दूसरे के खून के प्यासे हो रहे हैं। आपस के झगड़े, नशे के लिए टोकने, गाड़ी ठीक से चलाने के लिए कहने, साइड मांगने जैसी छोटी बातों को लेकर लोग एक दूसरे से उलझ रहे हैं। यहां तक कि दिल्ली के मंदिर मार्ग इलाके में महज थूकने पर एक युवक की हत्या कर दी गयी।

दिल्ली पुलिस के आंकड़े बताते हैं कि हत्या के प्रयास के मामले में पिछले साल की तुलना इस साल बढ़ोत्तरी हुई है। वहीं हत्या के मामले भी पिछले साल के तुलना में कुछ ही कम हैं। दिल्ली में आए दिन किसी ने किसी की हत्या किए जाने या फिर हत्या के प्रयास करने का मामला सामने आता है।

ज्यादातर मामलों में छोटी सी बात को लेकर नोंक झोंक होती है और फिर वह हत्या या फिर हत्या के प्रयास तक पहुंच जाता है। छोटी सी तकरार के बाद लोगों का गुस्सा बेकाबू हो रहे हैं। घर के विवाद में भी लोग अपने गुस्से पर काबू नहीं रख पा रहे हैं। पति पत्नी के विवाद का खामियाजा परिवार या फिर बाहर के लोगों को भुगतना पड़ता है।

दिल्ली में हत्या के प्रयास के मामले में हुई बढोत्तरी
दिल्ली पुलिस के आंकड़ों के मुताबिक, पिछले साल जहां अक्तूबर माह तक दिल्ली में हत्या के प्रयास के 385 मामले सामने आये थे। इस साल बढ़कर 457 मामले हो गये हैं। हालांकि पिछले साल की तुलना में हत्या के मामले कम है। लेकिन इनके बीच अंतर मामूली है। पिछले साल अक्तूबर माह तक जहां 414 हत्याएं हुई थी। इस साल 374 हत्याएं हो चुकी है।  

दिल्ली पुलिस बोले, मामले की गंभीरता से होती छानबीन
दिल्ली पुलिस हर मामले की गंभीरता से छानबीन करती है। ऐसे किसी भी मामले की सूचना मिलते ही पुलिस तत्परता दिखाकर उसपर कानूनी कार्रवाई करती है।
अनिल मित्तल, अतिरिक्त जनसंपर्क अधिकारी

तनाव में आकर  उठाता कोई इंसान इस तरह के कदम
इस तरह की घटनाओं को कोई आम आदमी अंजाम नहीं देता है। किसी ने किसी तरह से घटना को अंजाम देने वाला मानसिक रूप से परेशान होता है। इसे हम मानसिक बीमारी नहीं कह सकते हैं। किसी के अंदर किसी के प्रति गलत भावना है तो वह आवेग में आकर ऐसी घटना को अंजाम दे सकता है। अकसर ऐेसी घटनाओं में देखा जाता है कि घटना को अंजाम देने वाला निराशा, परेशान, डिप्रेशन या फिर आर्थिक रूप से परेशान होता है। उसमें व्यक्तित्व की समस्या होती है। जिसकी वजह से वह आवेग में आकर घटना को अंजाम देता है।
विज्ञापन

डॉक्टर आर पी बेनीवाल, विभागाध्यक्ष मनोचिकित्सा, राममनोहर लोहिया अस्पताल

इस वर्ष की गुस्से में हुई कुछ घटनाएं

  • 20 नवंबर 2020: वेलकम में व्हाट्सएप पर लड़के से बात करते देख भाई ने बहन को मारी गोली।
  • 28 सितंबर 2020: अलीपुर इलाके में कहासुनी होने पर सब इंस्पेक्टर संदीप दहिया ने अपनी प्रेमिका को मारी गोली।
  • 14 सितंबर 2020: रघुवीर नगर इलाके में नशे में धुत युवकों को टोकने पर उनलोगों ने युवक पर चाकू से हमला कर उसे घायल कर दिया।
  • 11 जून 2020: मंदिर मार्ग इलाके में महज थूंकने की बात को लेकर हुए झगड़े में एक ड्राइवर की चाकू मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी नेटवर्क इंजीनियर को साथी के साथ गिरफ्तार किया।
  • 8 नवंबर 2020: ईस्ट ऑफ कैलाश इलाके में दुकान के सामने लघुशंका करने की बात को लेकर झगड़े में एक युवक की चाकू मारकर हत्या।
  • 16 नवंबर 2020: आदर्श नगर में मामूली बात पर कहासुनी होने पर दो युवकों पर चाकू से हमला कर उन्हें बुरी तरह से घायल कर दिया।
  • 16 नवंबर 2020: अमन विहार में थप्पड़ मारने का बदला लेने के लिए युवक पर चाकू से किया हमला, बाद में युवक की हुई मौत।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें