फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होम आइसोलेशन में भर्ती 43 की मौत, 70 के खिलाफ केस दर्ज

Sat, 05 Dec 2020 04:34 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी परीक्षित निर्भय, नई दिल्ली

सार

  • नियम तोडने वालों पर अब तक 70 से ज्यादा केस दर्ज, 
  • 40 से ज्यादा लोगों की हो चुकी है मौत
  • अब तक ढ़ाई लाख मरीज होम आइसोलेशन में रहकर हुए स्वस्थ्य
विज्ञापन
Home isolation - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली में रोजाना कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या हजारों में मिल रही है। इनमें से ज्यादात्तर यानि करीब 80 फीसदी मरीज होम आइसोलेशन में रखे जा रहे हैं। इन मरीजों में कोरोना के हल्के या बिल्कुल लक्षण न मिलने की वजह से घरों में ही आइसोलेट किया जा रहा है। हालांकि राजधानी में अब तक होम आइसोलेशन में रहे 40 से अधिक संक्रमित मरीजों की मौत हो चुकी है। वहीं आइसोलेशन के नियम-कानून न माननों वालों के खिलाफ 70 मुकदमे दर्ज किए जा चुके हैं।

विज्ञापन


दिल्ली स्वास्थ्य विभाग के एक शीर्ष अधिकारी ने अमर उजाला को बताया कि दिल्ली में शुरुआत से ही होम आइसोलेशन की प्रक्रिया पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। आइसोलेशन में रहने वाले मरीजों को सरकार की ओर से ऑक्सीमीटर भी दिया जाता है ताकि वह अपने स्वास्थ्य पर निगरानी रख सकें। अब तक 43 कोरोना संक्रमित मरीजों की होम आइसोलेशन में मौत हुई है। 

इन लोगों में संक्रमण के पहले हल्के लक्षण थे लेकिन बाद में लक्षण मोडरेट हुए और फिर वह गंभीर अवस्था में चले गए। हालांकि एक तथ्य यह भी है कि पिछले 30 दिन से एक भी मौत होम आइसोलेशन में दर्ज नहीं की गई है। उन्होंने बताया कि यह आंकड़ा अक्तूबर माह तक का है। आंकड़ों के ही अनुसार अब तक दिल्ली के 2.5 लाख से अधिक कोरोना संक्रमित अपने घरों में सावधानी से रहते हुए स्वस्थ्य हुए हैं।
विज्ञापन


वहीं आइसोलेशन के नियम-कानून न मानने वालों की बात करें तो अब तक दिल्ली पुलिस की ओर से 70 मुकदमे दर्ज किए जा चुके हैं। गौर करने वाली बात है कि इनमें सबसे ज्यादा मुकदमे दक्षिणी जिला में दर्ज हुए हैं। यहां पॉश इलाकों में सबसे ज्यादा उल्लंघन देखने को मिल रहा है। जबकि पश्चिमी दिल्ली में करीब 15 लोगों के खिलाफ मुकदमे दर्ज किए गए हैं। जानकारी के अनुसार धारा 188 के तहत होम आइसोलेशन में रहने वाले मरीजों पर नियम न मानने के लिए केस दर्ज किए हैं। प्रशासन के जरिए इन लोगों को बार बार चेतावनी देने के बाद भी लापरवाही मिलने पर यह सख्त कदम उठाने पड़े हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें