फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली से मुजफ्फरपुर पैदल चल दिए थे मजदूर, पुलिस ने रोक, उठाया 35 लोगों की देखभाल का जिम्मा

Fri, 27 Mar 2020 07:24 PM IST
Mohit Mudgal अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

लोधी गार्डन के पास पाइप बिछाने के लिए खुदाई कर रहे 35 मजदूरों के लिए लोधी कॉलोनी थाना पुलिस हीरो बनकर आई है। पुलिस ने इन मजूदरों की देखभाल का जिम्मा ले लिया है। जब तक लॉकडाउन रहेगा, तब तक पुलिस इनकी देखभाल करेगी। अभी पुलिस ने इनको 10 दिन का राशन दिया है।

विज्ञापन


दक्षिण जिला डीसीपी अतुल कुमार ठाकुर ने बताया कि काफी दिन से पाइप बिछाने के काम में जुटे ये मजदूर बिहार में मुजफ्फरपुर के रहने वाले हैं। लॉकडाउन के कारण काम बंद हो गया और ये यहीं फंस गए। मजदूरों के साथ उनके परिवार भी है। इनका ठेकेदार बिहार में है और लॉकडाउन की वजह से दिल्ली नहीं आ सका। ऐसे में मजदूरों के पास न पैसे थे और न ही खाने का सामान। ये बिहार पलायन की तैयारी कर रहे थे और पैदल की चल भी दिए थे। 

लोधी कॉलोनी थानाध्यक्ष सुनील ढाका ने पेट्रोलिंग के दौरान इन्हें देखा तो रोक लिया। पूछने पर मजदूरों ने बताया कि उनके पास न तो पैसा है और न ही खाने के लिए कुछ। इसलिए वे पैदल ही बिहार जा रहे हैं। थानाध्यक्ष ने इन्हें रोका और फिलहाल अपनी झुग्गी में ही रहने को कहा। 
विज्ञापन


इसके बाद पुलिस ने हर मजदूर को पांच किलो आटा, डेढ किलो दाल, दो किलो आलू, एक किलो चीनी, एक लीटर सरसों का तेल, आधा किलो बेसन, 100 ग्राम नमक और 100 ग्राम मिर्च दी है। हर मजदूर को 11 किलो राशन दिया जाएगा। पुलिस ने मजदूरों को भरोसा दिया है कि जब तक लॉकडाउन है, वह उनकी देखभाल करेगी। पुलिस ने मजदूरों को कोरोना को लेकर जागरूक भी किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें