फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना: दिल्ली पुलिस ने 411 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया

Wed, 29 Dec 2021 12:20 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

दिल्ली में ओमिक्रॉन के बढ़ते मामलों को देखते हुए केजरीवाल सरकार ने कई प्रकार के प्रतिबंध लगा दिए हैं। इन प्रतिबंधों में नाइट कर्फ्यू भी शामिल है लेकिन कुछ लोग अभी भी नियमों का उल्लंघन कर रहे हैं और पुलिस लगातार उनके खिलाफ कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन
चालान। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली पुलिस ने कोविड दिशानिर्देशों को पालन नहीं करने वालों के खिलाफ कड़े कदम उठाने शुरू कर दिए हैं। पुलिस ने नाइट कर्फ्यू का उल्लंघन करने वाले 411 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। इनके लोगों के खिलाफ सरकारी आदेश का उल्लंघन करने पर आईपीसी की धारा 188 के तहत मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


दिल्ली पुलिस प्रवक्ता कार्यालय के अनुसार कोविड दिशानिर्देशों का पालन नहीं करने पर 754 लोगों को चालान किया गया है। ये चालान सोमवार रात 11 बजे से मंगलवार सुबह पांच बजे तक किए गए हैं। दिल्ली पुलिस कोविड दिशानिर्देशों का पालन नहीं करने वालों पर आगे भी कड़ी नजर रखेगी। दिल्ली पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि सभी जिला पुलिस को डीडीएमए की गाईडलाईंसों का पालन करवाने के आदेश दे दिए गए हैं। बाजारों समेत ऐसी जगहों पर जहां ज्यादा भीड़ एकत्रित होती है वहां विशेष नजर रखने के लिए कहा गया है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सोमवार रात से दिल्ली में नाइट कर्फ्यू लागू किया गया है। इसे देखते हुए दिल्ली पुलिस भी सर्तक हो गई है। नाइट कर्फ्यू का पालन करवाने के लिए हर थाना इलाके में विशेष टीमें बनाई गई हैं। जिले के सीनियर पुलिस अधिकारी इलाके में गश्त कर कोविड नियमों को उल्लंघन करने वालों पर विशेष नजर रख रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें