दिल्ली के अस्पतालों में 307 मरीज उपचाराधीन हैं जिनमें से चार मरीज वेंटिलेटर पर हैं। एक दिन पहले यह संख्या पांच थी। 307 में से फिलहाल 94 मरीज ऑक्सीजन सपोर्ट पर हैं। जबकि 150 मरीजों को कोविड के सामान्य वार्ड में रखा गया है। विभाग ने बताया कि 307 में से 202 दिल्ली निवासी हैं जबकि बाकी मरीज दिल्ली से बाहर के हैं। इनमें 59 मरीजों की रिपोर्ट अभी नहीं आई है जिन्हें कोविड संदिग्ध माना जा रहा है।