कोरोना संक्रमण की बढ़ती रफ्तार को देखते हुए दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी) ने यात्रियों के लिए एडवाइजरी जारी की है। उन्हें सतर्क रहने का सुझाव दिया गया है। डीएमआरसी ने ट्वीट के जरिये यात्रियों से अपील की है। इसमें कहा गया है कि कोरोना अभी भी हवा में मौजूद है। मास्क लगाएं, शारीरिक दूरी का पालन और हाथ धोने और सेनेटाइजर का इस्तेमाल करने की सलाह दी है।
कोविड-19 महामारी के दौरान मेट्रो सेवाएं करीब साढ़े पांच महीने तक बंद रहने के बाद पाबंदियों के साथ दोबारा शुरू हुई थीं। मेट्रो में रोजाना 47 लाख से अधिक यात्राएं होती हैं। खास तौर पर सुबह और शाम के वक्त भीड़ अधिक होने की वजह से फिलहाल संक्रमण से बचाव के लिए कम यात्री एहतियाती उपाय कर रहे हैं।