फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weather Update: सीजन का सबसे गर्म दिन रहा सोमवार, कल शाम से फिर बदल सकता है मौसम, तेज हवा के साथ बारिश के आसार

Mon, 17 Apr 2023 09:52 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

बीते एक सप्ताह से सूरज आग बरसा रहा है। इस कारण से तापमान 40 डिग्री से ऊपर बना हुआ है। सोमवार को 40.6 डिग्री तापमान के साथ इस सीजन का सबसे गर्म दिन रहा। इससे पहले 15 अप्रैल को तापमान 40.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
विज्ञापन
दिल्ली में तेज धूप और लू से बचते दिखे लोग। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर पश्चिम भारत में मंगलवार शाम से मौसम का मिजाज एक बार फिर से बदल सकता है। मौसम विभाग ने तीन दिनों के लिए तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश होने की संभावना जताई है। इससे झुलसा लेने वाली गर्मी से राहत मिलेगी और तापमान तीन डिग्री तक गिरने के आसार है। बीते एक सप्ताह से सूरज आग बरसा रहा है। इस कारण से तापमान 40 डिग्री से ऊपर बना हुआ है। सोमवार को 40.6 डिग्री तापमान के साथ इस सीजन का सबसे गर्म दिन रहा। इससे पहले शनिवार को तापमान 40.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ था।

विज्ञापन

मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार से लेकर गुरुवार तक हल्की बारिश व 40-50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवा चलेगी। इस कारण से अधिकतम व न्यूनतम तापमान में दो से चार डिग्री तक की गिरावट होगी।

23 अप्रैल तक तापमान 37 डिग्री व न्यूनतम तापमान 19 डिग्री तक पहुंच जाएगा। वहीं, सोमवार को अधिकतम तापमान 40.6 डिग्री व न्यूनतम तापमान 21.9 डिग्री सेल्सियस रहा। इससे पहले 15 अप्रैल को तापमान 40.5 व 16 अप्रैल को 40.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। 
विज्ञापन

नजफगढ़ रहा सबसे गर्म इलाका
सोमवार को दिल्ली-एनसीआर के विभिन्न इलाकों में सूरज आग बरसाता रहा। कुछ इलाकों में दिन के समय लू की स्थिति रही। नजफगढ़ इलाके में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 42 डिग्री व न्यूनतम तापमान 25 डिग्री रहा। वहीं पूसा रोड इलाके में तापमान 41.9, रिज में 41.7, जाफरपुर में 41.1, पालम में 40.6, लोदी रोड में 40.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। एनसीआर के इलाकों में फरीदाबाद सबसे गर्म रहा। यहां अधिकतम तापमान 43.1 व न्यूनतम तापमान 23.4, नोएडा में 41.0  गुरूग्राम में 40.4 व गाजियाबाद में 39.7 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें