फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाई सिक्योरिटी सेल में भेजे गए निर्भया के दोषी, दो गुनहगार एक साथ 

Thu, 09 Jan 2020 06:22 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
विज्ञापन
निर्भया के दोषी - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

निर्भया के दोषियों की फांसी की सजा की तारीख मुकर्रर होने के बाद तिहाड़ जेल में बुधवार को काफी गहमागहमी रही। एक ओर जहां कैदियों के बीच इस फैसले को लेकर चर्चाएं हो रही है, वहीं जेल प्रशासन ने फांसी की प्रक्रिया को लेकर बैठकें शुरू कर दी हैं। 

विज्ञापन


दूसरी ओर सूत्रों का दावा है कि निर्भया के चारों दोषियों को हाई सिक्योरिटी सेल में भेज दिया गया हैं। यहां इन पर सीसीटीवी के अलावा सुरक्षा बल 24 घंटे नजर रखे हुए हैं।

जेल सूत्रों का कहना है कि बुधवार सुबह से ही जेल में फांसी की सजा को लेकर कर्मचारी से लेकर कैदियों के बीच चर्चा चलती रहीं। कर्मचारियों ने काफी समय से लंबित फांसी की सजा सुनाए जाने को अच्छा बताया है। वहीं कैदियों की मिलीजुली प्रतिक्रियाएं सामने आई हैं। 
विज्ञापन


कुछ कैदी दोषियों के लंबित पड़े कानूनी विकल्पों को जल्द पूरा करने की बात कह रहे हैं। दूसरी ओर इन सब के बीच जेल प्रशासन फांसी की तैयारियों को पूरा करने में जुट गया है। जेल अधिकारियों के बीच बैठकों का दौर शुरू हो गया है। बैठकों में कैदियों को हाई सिक्योरिटी जेल में भेजे जाने और उनके सुरक्षा को लेकर चर्चा हुई।

जेल अधीक्षकों की ओर से भी जेल प्रशासन को पत्र लिखा गया है, जिसमें दोषियों को हाई सिक्योरिटी सेल में भेजने की बात कही गई थी। जेल सूत्रों का कहना है कि बुधवार शाम  को सभी दोषियों को हाई सिक्योरिटी सेल में भेज दिया गया। यहां दो दोषियों को एक सेल में रखा गया है। 

इनकी निगरानी के लिए तमिलनाडु स्पेशल पुलिस के दो जवानों को 24 घंटे दोषियों की निगरानी के लिए रखा गया है। इसके अलावा सीसीटीवी कैमरों की मदद से चारों पर 24 घंटे नजर रखी जा रही है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें