फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली चुनावः विजेंद्र गुप्ता का आरोप, कच्ची कॉलोनी के लोगों को गुमराह कर रहे हैं सीएम

Thu, 09 Jan 2020 05:38 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
विज्ञापन
प्रेसवार्ता करते भाजपा नेता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

भाजपा ने आप और मुख्यमंत्री केजरीवाल पर भ्रम व झूठ फैलाने का आरोप मढ़ा है। पार्टी का कहना है कि कच्ची कॉलोनियों में रजिस्ट्री मिलनी शुरू हो गई हैं, इसके बावजूद मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल इसे फर्जी बता रहे हैं। राजनीतिक स्वार्थ में केजरीवाल सच को भी झूठ बताकर हास्यास्पद काम कर रहे हैं।

विज्ञापन


विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष विजेंद्र गुप्ता ने मीडिया से वार्ता में कहा कि कच्ची कॉलोनी के लोगों को मालिकाना हक मिलने के बाद लोन देने के लिए बैंकों में होड़ लगी है और मुख्यमंत्री इसे झूठ बता रहे हैं। 

अनधिकृत कॉलोनियों में रहने वाले 40 लाख से अधिक लोगों को भाजपा जल्द ही मालिकाना हक देकर विकास करेगी। हर घर के मालिक को रजिस्ट्री के दस्तावेज और कन्विंस डीड सौंपी जाएगी। डीडीए की वेबसाइट पर करीब एक लाख लोग रजिस्ट्रेशन करा चुके हैं। भ्रमित करने वाले मुख्यमंत्री को संवैधानिक पद पर रहने का कोई अधिकार नहीं है। 
विज्ञापन


उत्तर पश्चिमी दिल्ली के सांसद हंसराज ने कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री गरीब-विरोधी हैं। इसलिए नहीं चाहते कि झुग्गी-झोपड़ियों में रह रहे गरीबों तक केंद्र की योजनाएं पहुंचें। गरीबों की परेशानी से उन्हें कोई लेना-देना नहीं है। कच्ची कॉलोनी में रहने वाले व्यापारी अशोक सिंह ने कहा कि जमीन की कन्विंस डीड दिखाने पर बैंक वाले खुद ऋण देने को तैयार हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें