फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशे में चचेरी बहन से रेप, रोने पर काटा गला

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद के नंदग्राम में आठ साल की चचेरी बहन से रेप के बाद हत्या करने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उसका कहना है कि ‘मुझसे गलती हो गई। मैंने शराब की खाली बोतल देने के लिए बच्ची को बुलाया था।
विज्ञापन


नशे में होने के कारण मैं बहक गया। रेप के दौरान बच्ची रोने और चीखने लगी तो उसका गला काट दिया। मैं बिहार भाग गया था, जहां से पुलिस ने मुझे दबोच लिया। वारदात में मैं अकेला था, और कोई नहीं था। मैंने लड़की को नशीली कोल्ड ड्रिंक या इंजेक्शन नहीं लगाया था।’
Trending Videos
विज्ञापन

भैयादूज के दिन किया भाई-बहन के रिश्ते को कलंकित

एसएचओ अशोक सिसौदिया ने बताया 25 अक्तूबर को भैयादूज के दिन आरोपी ने चचेरी बहन की रेप के बाद हत्या कर दी थी। वारदात के दिन आरोपी ने बच्ची को शराब की खाली बोतलें लेने के लिए कमरे पर बुलाया था।

शाम करीब छह बजे बच्ची बोतलें लेने कमरे पर गई थी, उस समय आरोपी शराब के नशे में डूबा था। बच्ची के साथ जबरन रेप किया। बच्ची के विरोध करने पर चाकू से गला रेतकर उसकी हत्या कर दी थी।

हत्या के बाद गाजियाबाद रेलवे स्टेशन पहुंचा और वहां से वाया लखनऊ होते हुए बिहार में जीजा के पास जा छिपा था। एसएचओ ने बताया कि घटना की नामजद रिपोर्ट दर्ज थी। एक अज्ञात को भी आरोपी बनाया गया था, मगर अब साफ हो गया कि एक ही व्यक्ति ने वारदात की थी, जो पकड़ लिया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें