फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

30 हजार में दीजिए यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटर परीक्षा पास कराने का ठेका

Fri, 17 Mar 2017 02:31 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
यूपी बोर्ड की परीक्षा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
दादरी, दनकौर और जेवर ब्लॉक क्षेत्र के चार इंटर कॉलेज में यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटर परीक्षा में पास कराने के लिए 20 से 30 हजार रुपये में ठेका लिए जाने की जानकारी मिली है। सूत्रों का कहना है कि ठेका लेकर छात्र के स्थान पर दूसरे युवकों से परीक्षा दिलाई जाती है।
विज्ञापन


पिछले साल भी इसी तरह का मामला बोर्ड परीक्षा के दौरान सामने आया था। जिसमें दूसरे की जगह परीक्षा देते एक युवक को गिरफ्तार किया गया था। शिक्षा विभाग में संबंधित कॉलेज की मान्यता रद्द करने का मामला लंबित है। बताया जा रहा है कि कार्रवाई नहीं होने से इस बार भी नकल कराने वाले गिरोह सक्रिय हैं।

सूत्रों के मुताबिक ठेका लेने के बाद छात्र का दाखिला अपने कॉलेज में दिखाया जाता है। छात्र के प्रवेश पत्र पर दूसरे का फोटो लगाकर परीक्षा दिलाई जाती है। यहां तक की संबंधित कॉलेज के प्रधानाचार्य के द्वारा सत्यापित तक कर दिया जाता है। परीक्षा देने वाले व्यक्ति को 8,000 से 10,000 रुपये तक दिए जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहेगी विशेष नजर 

यूपी बोर्ड परीक्षा - फोटो : self
पिछले साल भी ग्रेटर नोएडा केएक निजी कॉलेज के छात्रों का परीक्षा केंद्र दूसरे कॉलेज में पड़ा था। वहां दूसरे की परीक्षा देने की शिकायत पर तत्कालीन जिला विद्यालय निरीक्षक के नेतृत्व में दस्ते ने छापा मारा था। छापे के दौरान दूसरे की जगह परीक्षा देते एक युवक को पकड़ा गया था।

इसे गिरफ्तार करके दादरी कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। मामला सामने आने के बाद आरोपित इंटर कॉलेज के 50 से अधिक परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी थी। जानकारी मिलने पर शिक्षा विभाग ने मामले की जांच की। जांच के बाद संबंधित कॉलेज की मान्यता को रद्द करने की संस्तुति करते हुए शासन को रिपोर्ट भेज दी गई थी। मामला शासन स्तर पर लंबित है।

पिछले वर्ष दूसरे के स्थान पर परीक्षा देने वाले एक युवक को गिरफ्तार किया गया था। इस बार भी उन कॉलेजों के सेंटरों के छात्रों पर विशेष नजर रखी जाएगी। उड़नदस्ते इन सेंटरों पर जाकर जांच करते रहेंगे। जिस पर शक होगा, उनकी गहनता से जांच की जाएगी। - भीम सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक, गौतमबुद्धनगर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें