मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को दिल्ली सचिवालय में किराएदारों से मुलाकात की। इस मौके पर केजरीवाल ने भरोसा दिलाया कि प्री-पेड मीटर से किसी के डरने की जरूरत नहीं है। इससे मकान मालिक के साथ किराएदार भी फायदे में रहेंगे। इससे दोनों के बिल कम होंगे।
केजरीवाल ने बताया कि योजना के तहत लगे प्री पेड मीटर पर स्टिकर होगा। इसमें लिखा होगा कि मीटर किराएदारों के लिए है। मकान मालिक का बिल कम होने के साथ उनको इससे कोई दिक्कत भी नहीं होगी।
मुख्यमंत्री ने अपील की कि किराएदार अपने मकान मालिक को समझाएं कि योजना उनके भी हित में है। साथ ही ज्यादा से ज्यादा किराएदार मीटर लगवाएं।