फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कंटेनर डिवाइडर पर चढ़ा, 8 घंटे हाईवे जाम

Mon, 30 Nov 2015 01:01 AM IST
अमर उजाला, मुरादनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
हाईवे 58 दुहाई गांव के बंबे के पास रविवार तड़के अनियंत्रित होकर एक लग्जरी कार लदा एक कंटेनर डिवाइडर पर चढ़ गया। इसके चलते हाईवे पर भीषण जाम लग गया। आठ घंटे तक जाम में फंसे यात्रियों को परेशानी रही।
विज्ञापन


पुलिस ने तीन क्रेन से कंटेनर को हाईवे से हटवाया तब यातायात सुचारू हुआ। कंटेनर का चालक घटना के बाद से ही फरार है।

रविवार तड़के छह बजे गाजियाबाद से मेरठ की ओर जा रहा कंटेनर दुहाई के पास डिवाइडर पर चढ़ गया। कंटेनर की लंबाई अधिक होने से हाईवे पर दोनों ओर जाम लग गया।

दोपहर एक बजे तक लगे जाम से हाईवे के दोनों ओर पांच-पांच किमी लंबी वाहनों की कतार लग गई। एंबुलेंस समेत कई वीआईपी गाड़ियां जाम में फंसी रहीं।

हाईवे पर आठ घंटे भीषण जाम के चलते संपर्क मार्गों पाइप लाइन, जलालपुर रोड, रावली रोड, हिसाली मार्ग, दुहाई भीकनपुर मार्ग, दुहाई सदर मार्ग आदि में जाम लगा रहा। एसओ उम्मेद यादव ने बताया क्रेन से जाम खुलवाया गया।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें