फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निर्माणाधीन दीवार गिरी,महिला और मजदूर की मौत

Sun, 14 Dec 2014 01:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली के सोनिया विहार में शनिवार शाम एक निर्माणाधीन मकान की दीवार गिरने से महिला और एक मजदूर की मौत हो गई, जबकि दो अन्य मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए। खजूरी खास थाना पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक ए-ब्लॉक, गली नंबर-3, पार्ट-6, सोनिया विहार निवासी सुनीता बिनवाल (40) पास के एक स्कूल में प्रिंसिपल थीं। परिवार में मां पार्वती, पति नंदा बल्लभ बिनवाल और दो बेटे अंकित (19) व शेखर (13) हैं। मकान सुनीता की मां पार्वती के नाम है। पिछले करीब एक माह से 50 गज के मकान को तोड़कर दोबारा बनाया जा रहा है।

निर्माण की वजह से सुनीता पास में ही किराये के मकान में रह रही थीं। शनिवार को निर्माण स्थल पर पुरानी दीवारों के बीच कॉलम डालने का काम चल रहा था। विजय कुमार (35), शकील (25) समेत तीन मजदूर मलबा हटा रहे थे। शाम करीब 4 बजे सुनीता तीनों के लिए चाय लेकर वहां पहुंची। इसी दौरान पास की दीवार भर-भराकर गिर गई। मलबे में सुनीता और तीनों मजदूर दब गए।
विज्ञापन


पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने लोगों की मदद से मलबे में दबे लोगों को निकाला। उन्हें जीटीबी अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने विजय और सुनीता को मृत घोषित कर दिया गया। शकील के अलावा घायल दूसरे मजदूर की अभी पहचान नहीं हो पाई है। दोनों की हालत नाजुक बताई गई है। देर शाम तक घटनास्थल से मलबा हटाने का काम जारी था।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें