फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: ओल्ड दिल्ली रोड पर नई पुलिया का निर्माण शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
आरसीसी प्री-कास्ट बॉक्स रखकर बनाया जाएगा बरसाती नाला
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। ओल्ड दिल्ली रोड पर मास्टर स्टॉर्म वाटर ड्रेन (लेग-1) के तहत नई पुलिया बनाने का काम शुरू हो गया है। गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण (जीएमडीए) दिन-रात इसका निर्माण करा रहा है। खोदाई के दौरान पानी निकलने और शनिवार रात हुई बारिश से काम प्रभावित हुआ था। अब पुलिया के लिए कंक्रीट की स्लैब तैयार कर ली गई है। इसके बाद आरसीसी बॉक्स टाइप प्री-कास्ट बॉक्स रखे जाएंगे।
विज्ञापन

निर्माण कार्य के चलते सुशील ऐमा मार्ग के मोड़ पर पालम विहार चौक के पास सड़क बंद है। जीएमडीए प्री-कास्ट तकनीक से यह पुलिया बना रहा है, जिससे कार्य तेजी से पूरा हो सके। पुराने नाले को तोड़कर उसकी सफाई भी पूरी हो चुकी है। कार्यकारी अभियंता विक्रम सिंह ने बताया कि पुलिया निर्माण में टीम लगी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें