फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धार्मिक ध्रुवीकरण की साजिश होगी नाकाम, मोदी और केजरीवाल जुमलेबाज: कांग्रेस

Tue, 21 Jan 2020 05:18 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
Subhash Chopra - फोटो : Social Media
विज्ञापन

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष सुभाष चोपड़ा ने कहा कि नागरिकता संशोधन कानून का विरोध करने वाले जामिया के छात्रों पर बर्बरता के बाद भी केजरीवाल चुप्पी साधे रहे। इससे साफ है कि भाजपा के साथ उनकी मिलीभगत है। उन्होंने आरोप लगाया कि दोनों पार्टियां एक-दूसरे की पूरक हैं। विधानसभा चुनाव में दोनों पार्टियों की धार्मिक ध्रुवीकरण की साजिश कामयाब नहीं होगी। 

विज्ञापन


मीडिया से बात कर चोपड़ा ने कहा कि कांग्रेस के प्रभाव से घबराए केजरीवाल आए दिन प्रधानमंत्री की तरह जुमले छोड़ने लगे हैं। दिल्ली की जनता अगले विधानसभा चुनाव में दोनों जुमलेबाजों को सबक सिखाएगी। चोपड़ा ने बिजली, पानी व विकास के मुद्दे पर भी केजरीवाल सरकार को घेरा। उन्होंने दोहराया कि कांग्रेस 600 यूनिट तक बिजली के लिए बड़ा राहत पैकेज दिल्ली की जनता को देगी। इसका खुलासा घोषणा पत्र में किया जाएगा। 20 लीटर पानी मुफ्त देने के साथ-साथ पानी की बचत को प्रोत्साहित करने की नियत से 30 पैसे प्रति लीटर पानी पर कैश बैक देने का निर्णय लिया गया है।

अनधिकृत कॉलोनियों के मामले पर मुकेश शर्मा ने आरोप लगाया कि 40 लाख लोग कॉलोनियों में रहते हैं। अगर यह योजना इतनी कारगर है तो केवल 70 हजार लोगों ने ही आवेदन क्यों किए। उन्हें रजिस्ट्री क्यों नही दी जा रही। उन्होंने कहा कि चुनाव आचार संहित किसी भी मौजूदा प्रक्रिया पर रोक नहीं लगाती है, फिर भी दोनों पार्टियां नाटक कर रही हैं। 
विज्ञापन


आप के पार्षद समेत 35 पदाधिकारी कांग्रेस में शामिल 
सोमवार को मटिया महल विधानसभा के एक वार्ड से आप के निगम पार्षद राकेश कुमार सहित 35 पदाधिकारी कांग्रेस में शामिल हो गए। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सुभाष चोपड़ा ने पार्टी में विधिवत रूप से शामिल होने के बाद सभी को पटका पहनाकर उनका स्वागत किया। इस मौके पर कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता व वरिष्ठ नेता मुकेश शर्मा, मटिया महल से कांग्रेस उम्मीदवार जावेद मिर्जा, जिला अध्यक्ष मो. उस्मान, पूर्व निगम पार्षद अशोक जैन आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें