फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कनॉट प्लेस में ऑफिस लेना हुआ अब सस्ता!

Wed, 19 Feb 2014 12:32 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
वर्ष 2013 में डॉलर और यूरो के मुकाबले रुपये में आई गिरावट का ही असर है कि गत वर्ष के मुकाबले कनॉट प्लेस किराए पर सस्ता ऑफिस लेने की लोकेशन बन गया है।
विज्ञापन


विश्व की सबसे महंगी ऑफिस लोकेशन के मामले में पिछले साल कनॉट प्लेस चौथे स्थान पर था, जो इस बार आठवें स्थान पर पहुंच गया है। ये खुलासा प्रॉपर्टी कंसल्टेंट कुशमेन एंड वेकफील्ड की रिपोर्ट-2013 में किया गया है।

रिपोर्ट के मुताबिक कनॉट प्लेस के आठवें स्थान पर पहुंचने से दिल्ली की ग्लोबल ऑक्यूपेंसी पर असर पड़ा है। साथ ही सीपी में सीमित गतिविधियां होने के चलते यहां के किराए में भी कोई बदलाव नहीं आया है, जबकि लंदन और न्यूयॉर्क की रेंटल वैल्यू बढ़ी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अमेरिका, यूरोप, एशिया-पैसिफिक, मध्य पूर्व और अफ्रीका की लोकेशनों को लेकर बनाई गई इस रिपोर्ट में लंदन वेस्ट एंड पहले और हांगकांग दूसरे सबसे महंगी लोकेशनों में शुमार हैं।

रिपोर्ट में कनॉट प्लेस लोकेशन में भविष्य में उछाल की उम्मीद जताई गई। साथ ही बेहतर सुविधाएं दे रहे गुड़गांव को इसके लिए चुनौती बताया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें