फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाठग का 'महादान': सुकेश चंद्रशेखर ने जेल के डीजी को लिखी चिट्ठी, गरीब कैदियों के लिए पांच करोड़ देने की पेशकश

Wed, 22 Mar 2023 03:05 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

सुकेश चंद्रशेखर ने चिट्ठी लिखकर डीजी को भेजा है और कहा कि वह अपने जन्मदिन के अवसर पर यानी 25 मार्च को 5 करोड़ 11 लाख रुपये की मदद उन साथी कैदियों को देना चाहता है जो अपनी जमानत राशि भरने में सक्षम नहीं हैं। 
विज्ञापन
सुकेश चंद्रशेखर ने लिखा जेल के डीजी को खत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में दिल्ली की मंडोली जेल में बंद महाठग सुकेश चंद्रशेखर ने एक बार फिर अपनी चिट्ठी से सुर्खियां बटोरी हैं। इस बार महाठग ने जेल के डीजी को पत्र लिखकर अपने जन्मदिन के अवसर पर 'महादान' करने की पेशकश की है।

विज्ञापन


सुकेश चंद्रशेखर ने चिट्ठी लिखकर डीजी को भेजा है और कहा कि वह अपने जन्मदिन के अवसर पर यानी 25 मार्च को 5 करोड़ 11 लाख रुपये की मदद उन साथी कैदियों को देना चाहता है जो अपनी जमानत राशि भरने में सक्षम नहीं हैं। 

सुकेश चंद्रशेखर ने लिखा है कि जेल के मेरे साथी कैदी जो कई साल से जेल में हैं और जिनके घरवाले उनकी जमानत राशि भरने में सक्षम नहीं हैं, खासतौर से जिनके बच्चे छोटे हैं, मैं उनके लिए बेल बॉन्ड भरना चाहता हूं।
विज्ञापन


सुकेश ने खत में आगे लिखा कि मैं 2017 से इस जेल में हूं और इतने वर्षों में मैंने अपनी निजी क्षमता के अनुरूप पहले भी अपने करीब 400 साथी कैदियों के बेल बॉन्ड भरने या उनके परिवार को सपोर्ट करने के लिए मदद की है।

विज्ञापन

25 मार्च को देना चाहता हूं यह मदद क्योंकि उस दिन मेरा जन्मदिन है

सुकेश ने कहा कि अगर डीजी जेल यह प्रस्ताव स्वीकार कर लेते हैं तो वह अपने इनकम टैक्स के सभी दस्तावेज उपलब्ध करा देगा ताकि यह पता लगाया जा सके कि जिस राशि का उपयोग वह करने वाला है वह वैध तरीके से कमाई गई है।

उसने खत में बताया कि वह उसका परिवार शुरू से ही अपने गैर-लाभकारी चैरिटेबल ट्रस्ट शारदा अम्मा फाउंडेशन और चंद्रशेखर कैंसर फाउंडेशन के माध्यम से दक्षिण भारत में लाखों गरीबों की मदद करते हैं और उन्हें फ्री कीमोथेरेपी भी उपलब्ध कराते हैं।

सुकेश ने लिखा कि उसका दिल यह देखकर दुखता है कि पैसों की कमी के कारण कैसे लोग वर्षों तक जेल में सड़ते रहते हैं। ये सहायता मैं दिल्ली की जेल में कैद मेरे साथी कैदियों के लिए करा चाहता हूं। ताकि वह अपने घरवालों से मिल सकें। मैं 5 करोड़ 11 लाख की राशि साथी कैदियों की भलाई के लिए डिमांड ड्राफ्ट के रूप में देना चाहता हूं और वो भी 25 मार्च को क्योंकि उस दिन मेरा जन्मदिन है। यह मेरा बेस्ट जन्मदिन का उपहार होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें