फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

AAP प्रत्याशी के पिता से कांग्रेसियों ने की अभद्रता

विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली के जामा मस्जिद इलाके के चूड़ीवालान स्थित आम आदमी पार्टी के कार्यालय में जबरदस्ती घुसकर गाली गलौज करने का मामला सामने आया है।
विज्ञापन


मटिया महल क्षेत्र से आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार आसिम अहमद खान के पिता ने आरोप लगाया कि कार्यालय में आठ दस कांग्रेसी कार्यकर्ता जबरदस्ती घुस गए और उनसे गाली गलौज की।

पुलिस से मामले की शिकायत करने पर सभी भाग गए। उन्होंने आरोप लगाया कि हंगामा करने वालों में कांग्रेसी उम्मीदवार शोएब इकबाल का भतीजा और भांजा भी शामिल था।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

और भाग खड़े हुए कांग्रेसी

जानकारी के मुताबिक शमीम अहमद खान (66) परिवार के साथ कला महल जामा मस्जिद इलाके में रहते हैं। उनका बेटा आसिम अहमद खान चुनाव में मटिया महल से आप का उम्मीदवार है। चूड़ीवालान इलाके में पार्टी का कार्यालय है।

शनिवार देर रात शमीम पार्टी के दो कार्यकर्ता नदीम और मंजूर के साथ कार्यालय में बैठे थे, इसी दौरान कुछ कांग्रेसी कार्यकर्ता कार्यालय में घुसकर गाली गलौज करने लगे। पुलिस को इसकी सूचना दी गई, लेकिन उसके पहुंचने से पहले ही हंगामा कर रहे कार्यकर्ता वहां से भाग खड़े हुए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें