फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी में अपनों के साथ दूसरी पार्टी के नाराज नेताओं को जोड़ेगी कांग्रेस

Fri, 22 Feb 2019 03:46 AM IST
राजेश सैनी अनूप वाजपेयी, नई दिल्ली
विज्ञापन
प्रियंका-राहुल गांधी - फोटो : PTI
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश में कांग्रेस पार्टी के रूठे नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ दूसरे दलों के नाराज चल रहे नेताओं की पहचान कर उनकी सूची तैयार करेगी। यूपी में कांग्रेस के दोनों प्रभारियों प्रियंका गांधी और ज्योतिरादित्य सिंधिया ने चुनावी रणनीति बनाने के साथ जिला स्तर पर ढांचा खड़ा करने के लिए निर्देश दिए हैं। 

विज्ञापन


इसी के तहत कांग्रेस लोकसभा चुनावों के साथ विधानसभाओं को लेकर भी आंकड़े जुटाने जा रही है। पार्टी को सबसे पहले उन रूठे लोगों की तलाश है जो पार्टी छोड़ गए हैं या फिर किसी वजह से घर पर बैठ गए हैं।

बाकायदा इसके लिए एक सूची तैयार करके लिखित जानकारी उपलब्ध कराने को कहा गया है। ऐसे लोगों से वरिष्ठ नेता फोन या फिर उन्हें बुलाकर बातचीत करेंगे। जिला स्तर पर पार्टी को दूसरे दलों के नाराज लोगों से भी संपर्क कर उन्हें जोड़ने को कहा गया है।
विज्ञापन


कांग्रेस जिलाध्यक्षों को लोकसभा और विधानसभा के आधार पर सामाजिक व प्रभावशाली लोगों की भी सूची तैयार करनी है। दोनों प्रभारियों को अब तक जो फीडबैक मिला है उसके मुताबिक, निचले स्तर पर संगठन नहीं के बराबर है।

लिहाजा जिला, शहर, ब्लॉक व बूथ कमेटियों की कार्यकारिणी में शामिल नेताओं के नाम और टेलीफोन नंबर मांगे गए हैं। जिलाध्यक्षों को जल्द से जल्द बैठक बुलाकर प्रारंभिक जानकारियां मुहैया कराने को कहा गया है। एक पोलिंग बूथ पर दस कार्यकर्ताओं के नाम भी मांगे गए हैं। प्रत्येक पोलिंग बूथ पर पांच महिला कार्यकर्ता भी तैनात की जाएंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें