युवा महोत्सव (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : amar ujala
कनॉट प्लेस स्थित सेंट्रल पार्क में साहित्य कला परिषद द्वारा शुक्रवार से छह दिवसीय सांस्कृतिक युवा उत्सव 2019 की शुरुआत होगा। इसमें विभिन्न कॉलेजों के छात्र 10 अलग-अलग कलाओं के प्रदर्शन करेंगे, जिनमें रंगमंच, समकालीन नृत्य, शास्त्रीय नृत्य और शास्त्रीय संगीत से लेकर म्यूजिक बैंडस की प्रस्तुतियां दर्शकों का मनोरंजन करेंगी।
इस बीच दर्शकों को रोजाना करीब 200 कलाकारों के अभिनय को देखने का अवसर मिलेगा। देशभर के सबसे ज्यादा कलाकार एक साथ दिल्ली वासियों के लिए विभिन्न कला शैलियों को लेकर पहुंचते हैं। यहां दर्शकों को एक ही मंच पर नृत्य, संगीत और नुक्कड़ नाटकों में कलाकारों का रोमांचक प्रदर्शन देखने को मिलेगा।
आमिल-द बैंड, द -ड्रमैटिक्स सोसायटी ऑफ़ शहीद राजगुरु कॉलेज, जुवेनाइल एनजीओ जैसी कई संस्थाओं के प्रतिनिधि शिरकत करेंगे। पहले दिन दर्शकों को पुराण भट्ट और उनके समूह द्वारा कठपुतली शो देखने का मौका मिलेगा।
दूसरे दिन, प्रयास जुवेनाइल एड सेंटर, श्री अरबिंदो कॉलेज (जबानसंभल के), मंजिल मिस्टिक, उर्शीला डांस कंपनी, मैत्रेयी कॉलेज द्वारा हरियाणवीं लोक नृत्य, अनीता बाबू की ओडिसी और अपाला वर्मा-जल (कथक) की प्रस्तुति देंगी। वहीं अन्य दिनों में दर्शकों को भारत की सांस्कृतिक विविधता को अभिनय के जरिये अलग-अलग कला शैलियों में देखने का अवसर मिलेगा।