फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi : लोकसभा चुनाव के लिए न्याय संकल्प पत्र तैयार करेगी कांग्रेस, पार्टी रायशुमारी की तैयारी में

Thu, 29 Feb 2024 06:57 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

इस संबंध में वह जनता के बीच जाकर उनकी राय लेगी और संकल्प पत्र में उनके मुद्दे और समस्याओं का समाधान शामिल किया जाएगा। इस संबंध में प्रदेश कांग्रेस ने एक कमेटी का गठन किया है।
विज्ञापन
demo pic - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लोकसभा चुनाव के लिए प्रदेश कांग्रेस इंडिया गठबंधन की विचारधारा पर ध्यान रखकर दिल्लीवालों की समस्याओं को खत्म करने के लिए अपना न्याय संकल्प पत्र तैयार करेगी। इस संबंध में वह जनता के बीच जाकर उनकी राय लेगी और संकल्प पत्र में उनके मुद्दे और समस्याओं का समाधान शामिल किया जाएगा।

विज्ञापन


इस संबंध में प्रदेश कांग्रेस ने एक कमेटी का गठन किया है। यह जानकारी प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी दीपक बाबरिया, प्रदेश अध्यक्ष अरविंदर सिंह लवली समेत कई नेताओं ने बुधवार को प्रदेश कार्यालय में संवाददाता सम्मेलन में दी।

दीपक बाबरिया ने कहा कि लोकसभा और विधानसभा चुनावों के संबंध में घोषणा पत्र कमेटी का गठन किया है। वह किसान, व्यापारी, मजदूर, संगठित व असंगठित कर्मचारी, रेहड़ी पटरी, ओबीसी, एससी, मध्यम, निम्न, पिछड़ा सहित हर वर्ग के नजरिये से संबंधित विषयों को लेकर घोषणा पत्र तैयार करेगी। लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा से संबंधित विषय को भी स्थान दिया जाएगा।
विज्ञापन


वहीं अरविंदर सिंह लवली ने कहा कि लोकसभा चुनाव में राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा के केंद्रित पांच स्तंभ युवा, महिला, भागीदारी, श्रमिक और किसानों से जुड़े मुद्दों को समाहित कर दिल्ली के निम्न, मध्यम, पिछड़े, वंचित, औद्योगिक मजदूर, दिहाड़ी मजदूर जैसे हर वर्ग से संबंधित 50 विषयों को घोषणा पत्र में शामिल किया जाएगा।

घोषणा पत्र कमेटी के चेयरमैन चौ. अनिल कुमार ने कहा कि महंगाई, बेरोजगारी, महिला, युवा, एससी, ओबीसी, स्वास्थ्य, शिक्षा, महिला सुरक्षा, कानून व्यवस्था, लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा, जेजे कलस्टर, जहां झुग्गी वहीं मकान, बिजली, स्वच्छ पानी, राशन, प्रदूषण, पर्यावरण, व्यापारी, शहरी युवा बेरोजगार, पूर्व सैनिक, अग्निवीर, डीडीए, जमीन, गांव, अनधिकृत काॅलोनी, पुनर्वास काॅलोनी, यमुना सफाई, भागीदारी, किसान, सिटीजन चार्टर, साउथ इंडियन, केंद्र की पाॅलिसी, जीएसटी जैसे लोगों से सीधे जुड़े मुद्दों को घोषणा पत्र में जोड़ा जाएगा।

संवाददाता सम्मेलन में पूर्व केंद्रीय मंत्री कृष्णा तीरथ, दिल्ली सरकार के पूर्व मंत्री हारुन यूसूफ, प्रो. किरण वालिया, मंगतराम सिंघल, डाॅ. नरेन्द्र नाथ, कमेटी के संयोजक चतर सिंह, मुदित अग्रवाल, अली मेंहदी, एडवोकेट सुनील कुमार, अनुज आत्रेय भी मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें