फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपाई भाई के खिलाफ मोर्चा खोलेगी कांग्रेसी बहन

विज्ञापन
विज्ञापन
राजधानी में हर बीतते हुए दिन के साथ चुनाव का माहौल और गरमाता जा रहा है। भाजपा और आम आदमी पार्टी अपने कई उम्मीदवारों की घोषणा कर रही हैं। ऐसे में कांग्रेस ने भाजपा को टक्कर देने लिए एक रणनीति तैयार की है।
विज्ञापन


कांग्रेस दिल्ली के एक विधानसभा क्षेत्र में बहन को उसी के भाजपाई भाई के सामने उतारने जा रही है। कांग्रेस पार्षद प्रीति को पूर्वी दिल्ली के शाहदरा क्षेत्र से पार्टी का चेहरा बनाकर चुनाव में खड़ा करने वाली है। प्रीति पिछले दस सालों से पार्षद के रूप में कांग्रेस का प्रतिनिधित्व कर रही हैं।

दिलचस्प बात तो यह है कि प्रीति भारतीय जनता पार्टी के शाहदरा विधायक जितेंदर शंटी की बहन हैं। 2008 में शंटी अकाली दल की टिकट से लड़े थे और कांग्रेस के डॉ. नरेंद्र नाथ के हाथों उन्हें मुह की खानी पड़ी थी।
विज्ञापन

ज‌ितेंदर शंटी की बहन प्रीत‌ि लड़ेंगी उनके ‌ख‌िलाफ

एक वरिष्ठ कांग्रेसी नेता ने बताया कि पार्टी प्रीति को शाहदरा से उम्मीदवार के रूप में उतारने का मन बना रही है। उनकी सीमापुरी के झुग्गी बस्ती क्षेत्र में अच्छी पकड़ है। यह क्षेत्र शाहदरा विधानसभा का एक महत्वपूर्ण हिस्सा भी है। यही नहीं प्रीति ने तो अपने क्षेत्र में पोस्टर भी लगवाने शुरू कर दिए हैं।

सूत्रों के अनुसार इस बार शाहदरा विधानसभा की चुनावी जंग बहुत ही रोमांचक होने वाली है क्योंकि कुछ दिलचस्प चेहरे इस बार चुनावी मैदान में अपना भाग्य आजमाने को तैयार हैं।

सूत्रों की मानें तो बीजेपी इस बार निर्मल जैन को क्षेत्र से चुनाव में खड़ा करने वाली है। निर्मल पहले पार्षद और पार्टी की ओर से जिले के अध्यक्ष भी रह चुके हैं। आम आदमी पार्टी यहां से राम निवास गोयल को उतारने वाली है जो पहले बीजेपी से जुड़े हुए थे।
विज्ञापन

कांग्रेस ने कस ली है कमर

एक कांग्रेसी नेता का मानना है क‌ि अगर प्रीति शाहदरा से चुनाव लड़ती हैं तो वह अन्य उम्मीदवारों को कड़ी टक्कर देंगी। सीमापुरी झुग्गी के लोग तो उनके समर्थक हैं ही और शंटी की बहन होने की वजह से भी उन्हें कुछ फायदा हो सकता है।

हालांक‌ि कांग्रेस के कुछ नेताओं को पार्टी की यह रणनीति ठीक नहीं लगती। यहां यह देखना रोचक होगा कि एक बहन जो अपने भाई के बहुत करीब रही है वह उसके विरुद्ध किस तरह चुनाव में मोर्चा संभालेगी। कांग्रेस पार्टी इस वक्त उम्मीदवारों की सूची और पार्टी मेनिफेस्टो को अंतिम रूप देने में लगी है।

पार्टी में लगातार उम्मीदवारों की बैठकें हो रही हैं और कांग्रेस अबकी कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती। पार्टी दिन रात लगी हुई है ताकि क्षेत्र से योग्य उम्मीदवार की घोषणा की जा सके।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें