फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली में फिर रंग में लौटेगी कांग्रेस, बनाई खास योजना

विज्ञापन
विज्ञापन
विधानसभा चुनाव को लेकर दिल्ली के कांग्रेसी नेताओं को पार्टी की मार्केटिंग करने के टिप्स दिए जाएंगे। दिल्ली के नए प्रभारी पीसी चाको समेत कई दिग्गज नेता कार्यशाला में मंत्र देंगे।
विज्ञापन


इसमें चुनाव समिति, प्रचार समिति, घोषणा पत्र समिति में शामिल नेताओं के अलावा पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित और पूर्व सांसदों के शामिल होने की उम्मीद है। इससे पहले शनिवार को चुनाव समिति और प्रचार समिति के नेताओं की बैठकों में कार्यशाला के लिए एजेंडे पर चर्चा भी होगी।

सोमवार को संभावित इस कार्यक्रम को वर्कशॉप का नाम दिया गया है। इसमें राजधानी चुनिंदा नेताओं को शामिल होने के लिए आमंत्रित किया जाएगा।बताते हैं कि वर्कशॉप में घोषणा पत्र में शामिल होने वाले मुद्दों पर चर्चा होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोई कमी नहीं छोड़ना चाहती पार्टी

कांग्रेस सूत्र बताते हैं कि कार्यशाला में पूर्व सांसद, पूर्व विधायक, पार्षद और पूर्व पार्षद के अलावा राजधानी के सभी बड़े नेता आएंगे। इसके आयोजन से जुड़े कांग्रेसी नेताओं का कहना है कि मूल रूप से घोषणा पत्र में क्या शामिल होना चाहिए, विरोधी दल को किस तरीके से घेर सकते हैं, इसकी जानकारी स्थानीय नेताओं को अधिक होती है। इस बार घोषणा पत्र में छोटे-छोटे मुद्दों को पार्टी गंभीरता से लेना चाहती है।

कांग्रेस को वापस लाने के लिए शीला दीक्षित समेत सभी नेताओं को एकजुट करके चुनाव लड़ेंगे। चुनाव को लेकर बनी समितियों में कुछ परिवर्तन करेंगे। सभी नेताओं से बात करके योजना बनाएंगे।

भाजपा और आप की नाकामयाबी को जनता के बीच ले जाएंगे। नरेंद्र मोदी के 150 दिन में किए गए काम और वादों पर रखेंगे। मैं एक्टिंग प्रभारी बना हूं। कांग्रेस को वापस लाने के लिए काम करूंगा। - पीसी चाको, प्रदेश कांग्रेस प्रभारी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें