फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Congress Candidate List: कांग्रेस ने जारी की एक और उम्मीदवारों की सूची, राज बब्बर और आनंद शर्मा को मिला टिकट

Tue, 30 Apr 2024 09:02 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

कांग्रेस ने मंगलवार को दो लोकसभा सीटों पर उम्मीदवारों का एलान किया है। लिस्ट में राज बब्बर का गुरुग्राम और आनंद शर्मा का नाम कांगड़ा से घोषित किया है।  
विज्ञापन
आनंद शर्मा और राज बब्बर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांग्रेस ने मंगलवार को दो लोकसभा सीटों पर उम्मीदवारों का एलान किया है। लिस्ट में राज बब्बर का गुरुग्राम और आनंद शर्मा का नाम हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा से घोषित किया है। हिमाचल की ही हमीरपुर सीट से सतपाल रायजादा के नाम का भी एलान किया गया है। रायजादा यहां से केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर को टक्कर देंगे। 

विज्ञापन

गुरुग्राम सीट पर कैप्टन भी थी दावेदारी
गुरुग्राम लोकसभा सीट पर कैप्टन अजय यादव की भी टिकट की संभावना जताई जा रही थी, लेकिन उनको टिकट नहीं मिला। अब हरियाणा में कांग्रेस व आप ने इंडिया गठबंधन के तहत सभी लोकसभा सीटों पर उम्मीदवार उतार दिए हैं। 
विज्ञापन

राव इंद्रजीत से मिलेगी राज बब्बर को टक्कर
गुरुग्राम लोकसभा सीट पर भाजपा की ओर से राव इंद्रजीत एक बार फिर से मैदान में हैं। वह अपना नामांकन भी दर्ज करा चुके हैं, जबकि कांग्रेस ने प्रत्याशी नामांकन शुरू होने के बाद उतारा है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें