फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस की दूसरी लिस्ट जारी, 25 नामों की घोषणा

विज्ञापन
विज्ञापन
विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने दूसरी सूची जारी कर दी है। सूची में 46 की बजाय 25 नाम ही घोषित किए गए हैं। अब कांग्रेस के घोषित प्रत्याशियों की संख्या 49 पहुंच गई है।
विज्ञापन


टिकटों में जातिगत समीकरण, पूर्व मंत्रियों और सांसदों की सीट और कुछ जगह विरोध के कारण 21 सीटों पर प्रत्याशियों की घोषणा अभी रोक दी गई है। अभी तक घोषित सीटों में सिर्फ दो महिला प्रत्याशियों के नाम शामिल हैं।

दूसरी सूची में नई दिल्ली, ग्रेटर कैलाश से संभावित प्रो. किरण वालिया और राष्ट्रपति की बेटी शर्मिष्ठा मुखर्जी का नाम नहीं है। जबकि दिल्ली कैंपेन कमेटी के अध्यक्ष व पूर्व सांसद अजय माकन को सदर बाजार और पूर्व सांसद महाबल मिश्रा को द्वारका व विस के पूर्व अध्यक्ष डॉ. योगानंद शास्त्री को मालवीय नगर से पार्टी ने मैदान में उतार दिया है। कांग्रेस नेताओं का कहना है कि कुछ नाम बदले जा सकते हैं लेकिन सूची अगले एक-दो दिन में जारी हो जाएगी।
विज्ञापन


आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल का मुकाबला करने के लिए पूर्व मंत्री प्रो. किरण वालिया की चर्चा थी लेकिन इस सूची में नई दिल्ली रोक दी गई है। इसी तरह से पूर्व मंत्री रमाकांत गोस्वामी की सीट राजिंदर नगर, मंगतराम सिंघल की सीट आदर्श नगर की घोषणा भी रोक दी गई है। रजिंदर नगर से ब्रह्म यादव तो आदर्श नगर से मुकेश गोयल के नाम लीक सूची में थे।

इन सीटों पर नहीं लग पाई है अंतिम मुहर

करावल नगर और पटपड़गंज सीट में क्षेत्रीय समीकरण के नाम पर आलाकमान ने टिकट पर अंतिम मोहर नहीं लगाई है। इसी तरह से सीमापुरी से पूर्व विधायक वीर सिंह धींगान के नाम पर क्षेत्रीय विरोध की बात सामने आ रही है।

बाबरपुर में मुस्लिम और ब्राह्मण के जातिगत समीकरण के फैसले पर पार्टी दुविधा में पड़ गई है। पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रामबाबू शर्मा के बेटे विपिन शर्मा की रोहताश नगर सीट भी रोक दी गई है।

वहीं, आरक्षित सीट में गोकलपुरी से संभावित पार्षद रिंकू, पटेल नगर से राजेश लिलौठिया की सीट रुकी है। यहां से पूर्व सांसद कृष्णा तीरथ के नाम की चर्चा भी है। नरेला से पूर्व विधायक जसवंत राणा और प्रवीन चौधरी के बीच मामला फंसा है। पश्चिम दिल्ली की हरी नगर, मोती नगर, तिलक नगर, पालम सीट रोकी गई है। चांदनी चौक से शकूरबस्ती सीट पर प्रत्याशी का नाम नहीं है।
विज्ञापन

देखें कांग्रेस उम्मीदवारों की पूरी लिस्ट

बुराड़ी- जिले सिंह चौहान
तिमारपुर- सुरेंद्र पाल सिंह बिट्टू
मुंडका-रीटा शौकीन
किराड़ी- प्रत्युश कांत
रोहिणी-सुखवीर शर्मा
शालीमार बाग- सुलेख अग्रवाल
त्रिनगर- अनिल भारद्वाज
वजीरपुर- हरि शंकर गुप्ता
मॉडल टाउन- कंवर करण सिंह
सदर बाजार- अजय माकन
करोल बाग(सु.)- मदन खोरवाल
जनकपुरी- सुरेश कुमार
विकासपुरी- नंद किशोर सेहरावत
द्वारका-महाबल मिश्रा
मटियाला- सुमेश शौकीन
नजफगढ़- जयकिशन शर्मा
बिजवासन- विजय सिंह लोचव
दिल्ली कैंट- संदीप तंवर
कस्तूरबा नगर- नीरज बसोया
मालवीय नगर- डॉ. योगानंद शास्त्री
आरके पुरम- लीलाधर भट्ट
देवली (सु.)- राजेश चौहान
अंबेडकर नगर(सु.)- चौधरी प्रेम सिंह
त्रिलोकपुरी (सु.)- ब्रह्मपाल
कोंडली (सु.)- अमरीश सिंह गौतम
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें