फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: राहुल गांधी को लेकर बयानबाजी पर बवाल, केंद्रीय मंत्री और भाजपा के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, की आगजनी

Wed, 18 Sep 2024 01:13 PM IST
Digvijay Singh एएनआई, दिल्ली

सार

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के खिलाफ विवादित बयान के विरोध में कांग्रेस नेताओं का प्रदर्शन जारी है। कांग्रेस नेता दिल्ली BJP मुख्यालय के बाहर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं।
विज्ञापन
कांग्रेस का प्रदर्शन - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पर दिए गए बयान को लेकर केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू और अन्य भाजपा नेताओं के खिलाफ जमकर विरोध प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

 

अमेरिका में राहुल के बयान के बाद सियासी बवाल

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी पर केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू और अन्य भाजपा नेताओं के बयान के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। आपको बता दें कि हाल में अपने अमेरिका दौरे के दौरान राहुल ने कुछ ऐसे बयान दिए थे जिससे सिसायी बवाल शुरू हो गया। पलटवार में भाजपा और एनडीए के नेताओं की ओर से भी बयान दिए हैं।

भारत निर्वाचन आयोग को भेजी शिकायत की प्रति

कांग्रेस की शिकायत में केन्द्रीय मंत्री रववनीत सिंह बिट्टू के अलावा बीजेपी नेता तरविंदर सिंह मारवाह, शिवसेना विधायक संजय गायकवाड़ और उत्तर प्रदेश के मंत्री रघुराज सिंह का भी नाम है। शिकायत की एक प्रति भारत निर्वाचन आयोग को भी भेजी गई है।

BJP मुख्यालय के बाहर विरोध प्रदर्शन

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के खिलाफ विवादित बयान के विरोध में कांग्रेस नेताओं का प्रदर्शन जारी है। कांग्रेस नेता दिल्ली BJP मुख्यालय के बाहर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। वहीं इस मामले में कांग्रेस नेताओं ने भारतीय जनता पार्टी और शिवसेना के चार नेताओं के खिलाफ पुलिस में शिकायत भी दर्ज कराई है। इसमें मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू का भी नाम शामिल है। 

कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में लिया

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पर दिए गए बयान को लेकर केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू और अन्य भाजपा नेताओं के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में लिया है।
विज्ञापन

हम डरने वाले नहीं- देवेन्द्र यादव

कांग्रेस दिल्ली प्रमुख देवेंद्र यादव ने कहा कि हम राहुल गांधी के दिखाए हुए रास्ते पर चलते हुए संविधान की रक्षा के लिए लड़ाई लड़ रहे हैं। हम भाजपा से डरने वाले नहीं हैं। कांग्रेस का हर कार्यकर्ता राहुल गांधी के साथ मजबूती के साथ खड़ा है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें