फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली विधानसभा चुनाव 2020: कांग्रेस ने पूर्व छात्र-छात्राओं पर खेला दांव, रॉकी तुसीद सबसे युवा

Wed, 22 Jan 2020 01:29 PM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
विज्ञापन
रॉकी तुसीद - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

दिल्ली विधानसभा चुनाव की सियासी जंग में कांग्रेस ने पूर्व छात्रसंघ और यूथ कांग्रेस के कई नेताओं को उतारा है। पिछले चुनाव में एक भी सीट नहीं मिलने के कारण इस बार कांग्रेस फूंक-फूंककर कदम रख रही है, ताकि पार्टी की स्थिति सुधर सके। 

विज्ञापन


कांग्रेस ने रणनीति बदलते हुए पूर्व छात्र, पार्टी के युवा कार्यकर्ताओं और नेताओं को किस्मत आजमाने का मौका दिया है। तत्कालीन डूसू अध्यक्षा और चांदनी चौक से विधायक अलका लांबा, मालवीय नगर से पूर्व डूसू नेता नीतू वर्मा और राजेंद्र नगर विधानसभा सीट से डूसू के पूर्व अध्यक्ष रॉकी तुसीद, आकांक्षा ओला और राधिका खेड़ा भी अलग-अलग विंग में पदाधिकारी रह चुके हैं।

चुनावी मुद्दों पर अपनी लड़ाई लड़ रही कांग्रेस ने इस बार कई नए चेहरों को जगह दी है। इनमें कोई भी पैराशूट उम्मीदवार नहीं है बल्कि दिल्ली विश्वविद्यालय समेत पूर्व में नेतृत्व से जुड़े रहने वालों को ही प्रत्याशी बनने का मौका दिया गया है।
विज्ञापन


कांग्रेस के सबसे कम उम्र के प्रत्याशी हैं रॉकी तुसीद 
राजेंद्र नगर क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी रॉकी तुसीद इस विधानसभा चुनाव में सबसे कम उम्र के प्रत्याशी हैं। छात्र राजनीति से प्रदेश की राजनीति में कदम रखने वाले रॉकी के पास कुल 55000 रुपये की चल संपत्ति है, लेकिन उनके नाम अब तक कोई भी वाहन नहीं है। 

नामांकन के लिए दिए गए शपथ पत्र में तुसीद ने खुद को समाजसेवी बताते हुए संपत्ति का भी ब्यौरा पेश किया है। सबसे कम उम्र के प्रत्याशी पर कोई भी आपराधिक मामला लंबित नहीं है, जबकि अचल संपत्ति के नाम पर कुछ भी नहीं है। 

तुसीद 2017 में दिल्ली यूनिवर्सिटी में डूसू के अध्यक्ष रह चुके हैं। इससे पहले सितंबर 2017 में भी तुसीद ने नामांकन दाखिल किया था। विश्वविद्यालय में छात्र के साथ हुई मारपीट मामले में अनुशासनात्मक कार्रवाई का ब्यौरा नहीं दिए जाने पर बाद में हाईकोर्ट के आदेश पर उम्मीदवारी मिली थी। 

विज्ञापन

इन नेताओं को कांग्रेस ने दिया टिकट

-1995-1996 अलका लांबा डूसू अध्यक्ष रहीं।
-2001 में नीतू वर्मा एनएसयूआई अध्यक्ष रहीं।
-सभरवाल तीन दशक पहले यूथ कांग्रेस और एनएसयूआई में सक्रिय नेता रह चुके हैं। 
-राजेंद्र नगर से रॉकी तुसीद भी डूसू अध्यक्ष रह चुके हैं।
-मॉडल टाउन से आकांक्षा ओला, सचिव, एआई महिला कांग्रेस।
-आरकेपुरम से प्रियंका सिंह दिल्ली महिला कांग्रेस में उपाध्यक्ष।
-जनकपुरी से यूथ कांग्रेस की सोशल मीडिया प्रमुख और राष्ट्रीय सचिव राधिका खेड़ा ।
-नरेला से सिद्धार्थ कुंडू और करोलबाग से गौरव धानक को उतारा है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें