अस्पताल में मेडिसिन विभाग में प्रोफेसर डॉ. पुलिन कुमार गुप्ता ने बताया कि दोपहर बाद सदन में सांसद अचानक चक्कर खाकर गिर गईं। मौके पर मौजूद ड्यूटी डॉक्टर ने उनकी जांच की और बीपी की दवा देकर अस्पताल के नर्सिंग होम में भेज दिया। यहां उनकी बीपी की जांच की गई। यह 164/90 पाया। इसके बाद ईसीजी किया गया। यह सामान्य रहा।
बाद में सभी ब्लड टेस्ट, मधुमेह व दूसरे टेस्ट किए गए। यह सभी भी सामान्य थे। सांसद की स्थिति को देखते हुए न्यूरोलॉजिस्ट और दिल के डॉक्टर ने भी उनकी जांच की। न्यूरोलॉजिस्ट की सलाह पर तुरंत सिटी स्कैन करवाया गया। इसकी जांच के बाद यह भी सामान्य मिला। उन्होंने कहा कि सांसद पहले से मधुमेह की रोगी थी। पहली बार रक्तचाप की समस्या मिली है।