कांग्रेस पार्टी ने पिछली बार गुरुग्राम लोकसभा सीट से कैप्टन अजय यादव को प्रत्याशी बनाया था और 495290 वोट मिले थे। हालांकि इस चुनाव में बीजेपी से राव इंद्रजीत ने चुनाव जीता था।
गुरुग्राम लोकसभा सीट से पांच बार के सांसद रहे राव इंद्रजीत सिंह फिर चुनावी दंगल में है। कांग्रेस राव इंद्रजीत के सामने योग्य प्रत्याशी को लेकर मंथन कर रही है। कांग्रेस पार्टी महेंद्रगढ़ से विधायक राव दान सिंह और युवा नेता वर्धन यादव समेत अन्य नामों पर चर्चा कर रही है।
विज्ञापन
कांग्रेस पार्टी ने पिछली बार गुरुग्राम लोकसभा सीट से कैप्टन अजय यादव को प्रत्याशी बनाया था और 495290 वोट मिले थे। हालांकि इस चुनाव में बीजेपी से राव इंद्रजीत ने चुनाव जीता था। कांग्रेस से कैप्टन अजय यादव, राज बब्बर, राव दान सिंह व वर्धन यादव के नामों पर चर्चा चल रही है। हालांकि, राज बब्बर के गुरुग्राम से चुनाव लड़ने की कम उम्मीद है।
दूसरी ओर कैप्टन अजय यादव के नाम पर असमंजस है। दूसरी ओर भूपेंद्र सिंह हुड्डा गुट राव दान सिंह को गुरुग्राम या महेंद्रगढ़ से चुनाव में उतरने की तैयारी में है। दूसरी ओर युवा नेता वर्धन यादव को भी चुनाव में उतारा जा सकता है। अब उनके नाम पर भी चर्चा चल रही है। हालांकि वर्धन यादव का राजनीति करियर लंबा नहीं है। उन्हें राहुल गांधी का करीबी माना जाता है।