कांग्रेसी नेता सुधीर चौधरी ने बिहार में महागठबंधन का पूर्णरूप से बहुमत के साथ जीत होने पर पटौदी स्थित अपने निवास पर लड्डू बांटकर खुशी मनाई।
पटौदी में अपने निवास पर सुधीर चौधरी ने कहा कि कहा कि देश में भाजपा ने लोकसभा चुनावों के दौरान लोगों को लुभावने वायदें कर सत्ता में आई भाजपा सरकार से जनता एक वर्ष में ही मोहभंग हो चुका है।
इसका जवाब बिहार की जनता ने विधानसभा चुनावों में बाहर क रास्ता दिखाकर दे दिया है। उनके अनुसार भाजपा ने देश को जो जाति व धर्म के नाम पर जा रहा है।
उसका जवाब बिहार के चुनावों में जनता ने करारा जवाब देकर दिया है। उन्होंने कहा कि अतीत में जब लोकसभा के चुनाव हुए थे, तब भाजपा ने अपने घोषणा पत्र में अनेक घोषणाएं की थी।
लेकिन देश में सत्तासीन होने के बाद भाजपा कहती है कि यह तो हमारा जुमला था। वहीं जुमले की शुरूआत बिहार की जनता ने चुनावों में भाजपा को नकारकर महागठबंधन की जीत का सहेरा बांधा है।