फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आहट से ही घबराए कांग्रेसी, पार्टी में बगावत!

विज्ञापन
विज्ञापन
पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित की दिल्ली की राजनीति में वापसी की मांग शुरू होने पर विरोध के स्वर भी उठने लगे हैं।
विज्ञापन


इस मामले में पूर्व विधायक भीष्म शर्मा ने सोनिया गांधी को चिट्ठी लिखी है तो कुछ अन्य विधायक भी मुखालफत को तैयार हैं।

कांग्रेस सूत्रों के अनुसार शीला दीक्षित की वापसी की मांग उठने पर वो नेता जो शीला दीक्षित के जाने पर सक्रिय हुए थे, वह भी असुरक्षित महसूस कर रहे हैं।
विज्ञापन

कांग्रेस ने सामने किया एक अनुभवी खिलाड़ी

सूत्रों के अनुसार कांग्रेस आला कमान में दिल्ली में पार्टी को मजबूती देने का रास्ता ढूंढने और आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर कुछ जिम्मेदारी सौंपी है।

अगर दिल्ली में चुनाव घोषित होता है तो पार्टी सत्ता में वापसी कैसे करेगी इस पर पार्टी का विजन डॉक्यूमेंट तैयार करने की जिम्मेदारी दिल्ली सरकार में शीला दीक्षित के बाद नंबर दो मंत्री रहे डॉ. एके वालिया को सौंपी गई है।

पार्टी सूत्रों का कहना है कि शीला दीक्षित के लौटने से जिन्हें खुद के राजनीतिक नुकसान का डर है, वह भी डॉ. एके वालिया को आगे करना चाहते हैं। उनका तर्क है कि डॉ. एके वालिया अनुभवी हैं और पार्टी के लिए ईमानदार चेहरा हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें