उदित राज ने कहा है कि 'प्रयागराज में RSS चिंतित है कि धर्मांतरण हो रहा है। पीएम मोदी आज छठवीं बार केदारनाथ दर्शन करने पहुंचे। आजकल ज्यादातर समय तीर्थ स्थलों में बिता रहे हैं। RSS मोदी जी को पूरा समय हिंदू धर्म की कुरीतियों को ख़त्म करने में लगाएं ताकि धर्मांतरण रुके और पीएम किसी और को बनाएं'।
वहीं भाजपा प्रवक्ता शहजाद ने पलटवार करते हुए कहा है कि 'एक और उदाहरण! शिवराज पाटिल से लेकर उदित राज तक- ये बयान संयोग नहीं हैं- ये वोटबैंक का प्रयोग और उद्योग हैं- गुजरात चुनाव से पहले आप और कांग्रेस के बीच एक तुष्टिकरण की प्रतियोगिता है कि कौन अपनी कट्टर हिंदू नफरत से वोटबैंक का ध्रुवीकरण कर सकता है! सब प्रथम परिवार के इशारे पर'।